फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AGTF को सफलता: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का साथी हरप्रीत सिंह गिरफ्तार, डेरा प्रेमी हत्याकांड में था वांछित

Mon, 12 Jun 2023 12:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

बरगाड़ी बेअदबी मामले के आरोपी डेरा प्रेमी प्रदीप कटारिया की पिछले साल 10 नवंबर को कोटकपूरा में 6 शूटरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। जिसकी जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ली थी।
 
विज्ञापन
एजीटीएफ ने हत्थे चढ़ा आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटकपूरा के डेरा प्रेमी प्रदीप कटारिया हत्याकांड में पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने वांछित गैंगस्टर हरप्रीत सिंह भाऊ को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का करीबी साथी है और उसने गोल्डी के कहने पर शूटरों को हथियार सप्लाई किए थे। 

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Loot in Amritsar: कैश मैनेजमेंट कर्मी से साढ़े दस लाख की लूट, आंखों में मिर्ची डाल दातरों से किया वार

 

बरगाड़ी बेअदबी मामले के आरोपी डेरा प्रेमी प्रदीप कटारिया की पिछले साल 10 नवंबर को कोटकपूरा में 6 शूटरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। जिसकी जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ली थी। यह आरोपी फरीदकोट के गांव ढैपई का रहने वाला है और इसका जुड़वां भाई मनप्रीत सिंह मूसेवाला हत्याकांड में पकड़ा गया था। फिलहाल वह जेल में बंद है।

 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें