फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल विज बोले- राहुल-प्रियंका गांधी बार-बार जाते विश्वविद्यालय, जेएनयू प्रकरण उसी का नजीता

Mon, 06 Jan 2020 10:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जेएनयू में छात्र गुटों में हुई हिंसा के मामले में विज ने कहा कि जब-जब शिक्षा के मंदिर में राजनीतिज्ञों का प्रवेश होगा तब-तब खराबा होगा। कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी इन नेताओं के बार-बार यूनिवर्सिटी में जाने का ही यह नतीजा है। विज ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश में लागू होने के बाद से ही तिलमिला रहा पाकिस्तान अब ओछी हरकतों पर उतर आया है। 

विज्ञापन


पहले श्री ननकाना साहिब पर पत्थरबाजी और अब सिख युवक की हत्या के मामले ने पाकिस्तान की पोल खोल दी है। विज ने कहा कि विपक्षी दलों को समझ नहीं है। भारत में यह कानून लागू ही इसीलिए किया है ताकि पड़ोसी देशों में प्रताड़ित लोगों को अच्छी जिंदगी दी जा सके। 

बुजुर्ग पेंशन पर किया पलटवार
प्रदेश की मनोहर सरकार ने बुढ़ापा, विकलांग और विधवा पेंशन बढ़ाकर 2250 रुपये कर दी है। इस बात पर शुरू हुई सियासत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा था कि कांग्रेस की सरकार होती तो अब दो बार 5100 रुपये पेंशन कर दी जाती। इस पर विज ने पलटवार करते हुए कहा कि हुड्डा यह कह रहे हैं कि अगर घर के मरे न होते तो घर की ही फौज होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें