फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर ट्रेन हादसाः नवजोत कौर सिद्धू के खिलाफ दी गई शिकायत, रेलवे और पंजाब सरकार को नोटिस

Tue, 23 Oct 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर/मुजफ्फरपुर
विज्ञापन
NAVJOT KAUR - फोटो : SELF
विज्ञापन
अमृतसर ट्रेन हादसे का जिम्मेदार नवजोत कौर सिद्धू को ठहराते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। कोर्ट ने रेलवे और पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर दिया। हादसे में आरोप प्रत्यारोप के बीच सोमवार को बिहार की एक अदालत में पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


वहीं, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हादसे पर रेलवे और पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बिहार के मुजफ्फरपुर की सीजेएम कोर्ट में सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी की ओर से दर्ज शिकायत में हादसे के लिए नवजोत कौर और दशहरा कार्यक्रम के आयोजकों को जिम्मेदार ठहराया गया है।

हाशमी ने अदालत से नवजोत कौर और आयोजकों पर केस दर्ज करने की अपील की है। कोर्ट तीन नवंबर को शिकायत पर सुनवाई करेगा। इस दर्दनाक हादसे में बिहार के कई लोग मारे गए थे। इस बीच, एनएचआरसी ने स्वत: संज्ञान लेते हुए पंजाब के मुख्य सचिव और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को नोटिस जारी कर तलब किया है।
विज्ञापन


एनएचआरसी ने जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का वक्त दिया है। एनएचआरसी ने अपने बयान में कहा है कि यह पीड़ितों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। राज्य सरकार से उम्मीद की जाती है कि वह आयोग को पीड़ित परिवारों के पुनर्वास और राहत को दी गई मदद के साथ ही अस्पतालों में घायलों के इलाज की स्थिति की जानकारी भी देगी।
विज्ञापन

नवजोत बोलीं- उन्हें घटना की जानकारी ही नहीं थी

नवजोत कौर - फोटो : SELF
बता दें कि शुक्रवार शाम हादसे के तुरंत बाद नवजोत कौर सिद्धू के बारे में सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हुई कि वे हादसा होते ही समारोह से भाग गईं और भागने की हड़बड़ाहट में उनकी चप्पल भी टूट गई।

नवजोत कौर के खिलाफ यह आरोप शनिवार को भी सोशल मीडिया पर चलते रहे लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसे वीडियो क्लिप भी वायरल हुए हैं, जिनमें नवजोत कौर सिद्धू सरकारी अस्पताल में मोबाइल फोन की रोशनी में घायलों के जख्मों की स्टीचिंग, मरहम-पट्टी करती दिखाई दे रही हैं। पता चला है कि नवजोत कौर शुक्रवार को हादसे के कुछ समय बाद ही सरकारी अस्पताल पहुंच गई थीं, वे रात भर अस्पताल में रुककर अन्य डाक्टरों के साथ घायलों का इलाज करती रहीं।

हालांकि आरोपों पर नवजोत कौर का कहना है कि उनको घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जैसे ही घटना की जानकारी हुई तो कमिश्नर से बात भी की और वो घटना से पहले ही कार्यक्रमस्थल से जा चुकी थीं। हालांकि इस दौरान उस दिन का एक नया सीसीटीवी फुटेज समाने आया है। नए वीडियो के बाद नवजोत कौर पर फिर सवाल उठने लगे हैं। यह वीडियो घटनास्थल के पास राज कुमार के घर पर लगे सीसीटीवी का है। फुटेज में नवजोत कौर के आने के समय, देरी और कब वहां से निकली सब साफ तौर पर स्पष्ट हो रहा है। वीडियो घटना वाले दिन 19 अक्टूबर की शाम का है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें