लावारिस कुत्तों के घायल होने की स्थिति में अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एक एंबुलेंस सर्विस शुरू हो गई है। यह एंबुलेंस पेट लवर एसोसिएशन की ओर से शुरू की गई है। इसका उद्घाटन गवर्नर हाउस में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की पत्नी अलका सिंह बदनौर ने किया है। उन्होंने एंबुलेंस गाड़ी को हरी झंडी देकर फ्लैग आफ किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनू ने बताया कि कोई घायल लावारिस कुत्तों की जानकारी दे सकता है।
मौके पर जाकर पहले कुत्ते को प्राथमिक उपचार दिया जाएगा, उसके बाद सेक्टर-38 के एसपीसीए के अस्पताल में इलाज के लिए छोड़ दिया जाएगा। विनोद कुमार ने बताया कि घायल लावारिस कुत्तों की जानकारी मोबाइल नंबर-9815371968 पर दी जा सकती है। शहर में इस समय 12 हजार से ज्यादा लावारिस कुत्ते हैं।