पेंटिंग बनाने में माहिर स्टूडेंट्स के लिए एक और सूचना है। सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग को अखबार में प्रकाशित होने के साथ अब उन्हें पुरस्कार भी मिलेगा। हफ्ते भर में जितनी पेंटिंग आएंगी उनमें से टॉप फाइव चुनी जाएंगी। पहले स्थान पर जिस स्टूडेंट की पेंटिंग होगी, उसे 250 रुपये की कीमत का पुरस्कार दिया जाएगा।
दूसरे स्थान के स्टूडेंट को 200 रुपये, तीसरे को 150 रुपये की कीमत का इनाम मिलेगा। दो को सांत्वना पुरस्कार मिलेगा। दोनों को 100-100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इन पांचों स्टूडेंट को एक सर्टिफिकेट भी मिलेगा। पेंटिंग को स्टूडेंट की फोटो के साथ अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा।
इसमें ट्राइसिटी के किसी भी स्कूल के छठी से 12वीं क्लास तक के स्टूडेंट हिस्सा ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स को अपनी एक पेंटिंग शुक्रवार तक अमर उजाला के आफिस में भेजनी होगी। पेंटिंग पर स्टूडेंट का नाम, क्लास, स्कूल का नाम, मोबाइल नंबर और घर का पता साफ-साफ लिखा होना चाहिए। अधूरी जानकारी वाली पेंटिंग को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इसकी जिम्मेदारी स्टूडेंट्स की होगी इसलिए पेंटिंग भेजते समय उस पर पूरी जानकारी का उल्लेख जरूर करें। पेंटिंग भेजने का समय सोमवार से शुक्रवार तक रहेगा। उसके बाद भेजी गई पेंटिंग को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग का चुनाव आर्ट्स एक्सपर्ट करेंगे।
आर्ट्स के स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित करने के मकसद से शुरू की गई यह प्रतियोगिता हर हफ्ते होगी। सोमवार के अंक में विजेताओं के नाम प्रकाशित किए जाएंगे। नए हफ्ते की शुरुआत के साथ नई प्रतियोगिता शुरू होगी।
पेंटिंग भेजने का पता:
अमर उजाला
एससीओ नंबर 34-37, सेक्टर-9 डी
चंडीगढ़।