फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री पर यौन शोषण का आरोप: चौतरफा घिरी मान सरकार, फॉरेंसिक रिपोर्ट से बढ़ी दिक्कत, भाजपा भी हुई हमलावर

Sun, 07 May 2023 02:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित की तरफ से सीएम भगवंत मान को वीडियो क्लिप की फॉरेंसिक रिपोर्ट भेजी गई है, जिसमें कहा गया है कि वीडियो क्लिप बनावटी नहीं है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को फॉरेंसिक रिपोर्ट और सुखपाल खैरा द्वारा दी गई शिकायत भेजते हुए इस मामले में आगे कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
मंत्री कटारूचक्क पर आरोप से बढ़ी मान सरकार की मुश्किलें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों से पंजाब सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस पूरे मामले में विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। राष्ट्रीय एससी आयोग ने भी मान सरकार को नोटिस जारी किया था। इसके एक दिन बाद ही शनिवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को उस वीडियो क्लिप की फॉरेंसिक रिपोर्ट भेज दी, जिसे कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने राज्यपाल को उपलब्ध कराया था और कटारूचक्क पर एक नाबालिग के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


अब राज्यपाल के दखल के बाद पंजाब सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सूत्रों के अनुसार, कटारूचक्क के मामले में राष्ट्रीय एससी आयोग द्वारा भेजे नोटिस के जवाब में सरकार फिलहाल यह कहकर पल्ला झाड़ने के मूड में थी कि उसके पास कटारूचक्क के खिलाफ न तो कोई शिकायत पहुंची है और न ही कोई विवादित वीडियो। लेकिन अब सरकार को पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए एससी आयोग को कार्रवाई रिपोर्ट भेजनी पड़ सकती है।

राज्यपाल ने फॉरेंसिक रिपोर्ट के साथ ही सुखपाल खैरा द्वारा उन्हें दिया गया शिकायती पत्र भी मुख्यमंत्री को भेजा है। सूत्रों के अनुसार फॉरेंसिक रिपोर्ट में कहा गया है कि वीडियो क्लिप बनावटी नहीं है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को फॉरेंसिक रिपोर्ट और सुखपाल खैरा द्वारा दी गई शिकायत भेजते हुए, इस मामले में आगे कार्रवाई करने को कहा है। गौरतलब है कि खैरा की शिकायत पर राज्यपाल ने पंजाब पुलिस के बजाय चंडीगढ़ के डीजीपी को वीडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच करवाकर दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा था।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता ने कहा-आप का क्रूर चेहरा सामने आया
वहीं रविवार को भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मान सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस मामले से आम आदमी पार्टी का एक और क्रूर चेहरा सामने आया है। पूनावाला ने कहा कि इस सरकार का नैतिक पतन हो चुका है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें