फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: कोरोना के सभी प्रतिबंध खत्म, पीजीआई में ओपीडी पंजीकरण का समय बढ़ा, मिनी कोविड केयर केंद्रों को बंद करने का आदेश

Thu, 17 Feb 2022 11:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कोरोना की पहली लहर में यह फैसला लिया गया था कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के सरकारी दफ्तरों के समय को अलग-अलग रखा जाएगा, ताकि एक ही समय पर शहर की सड़कों पर ज्यादा गाड़ियां न आएं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण की दर काफी कम हो गई है। प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने गुरुवार को कोरोना की स्थिति की समीक्षा के बाद शहर में लागू लगभग सभी प्रतिबंधों को हटा दिया। साथ ही शहर के सभी मिनी कोविड केंद्रों को बंद करने के आदेश जारी कर दिया। इसके अलावा पीजीआई में ओपीडी के लिए पंजीकरण का समय भी सोमवार से एक घंटे से बढ़ाकर दो घंटे करने का आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन

  
प्रशासक ने कहा कि कोरोना के केस भले कम हो गए हैं लेकिन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। सभी प्रतिबंधों को हटाया गया है लेकिन इसके बावजूद लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्हें मास्क पहनने और शारीरिक के नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। प्रशासक ने कहा कि कोरोना के दौर में सभी स्वास्थ्य व फ्रंटलाइन कर्मियों ने ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाई है। 

बैठक में फैसला लिया गया है कि पीजीआई के ओपीडी के पंजीकरण का समय को एक घंटे बढ़ाया जाएगा। पीजीआई प्रशासन के अनुसार, इस सप्ताह अभी एक घंटे ही पंजीकरण होगा। सोमवार से सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच दो घंटे तक पंजीकरण की व्यवस्था होगी। प्रशासक को बताया गया कि मोहाली में 436, पंचकूला में 126 और चंडीगढ़ में 435 कोरोना के सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन


अब सुबह साढ़े नौ से साढ़े पांच बजे तक खुलेंगे सभी सरकारी दफ्तर
बैठक में शहर के सभी सरकारी दफ्तरों के समय में भी बदलाव करने का फैसला लिया गया है। वर्तमान में सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे के बीच सभी सरकारी दफ्तर खुल रहे थे लेकिन अब सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर साढ़े पांच बजे के बीच दफ्तर खुलेंगे। इसके लिए बैठक में सहमति बनी है। 

कोरोना की पहली लहर में यह फैसला लिया गया था कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के सरकारी दफ्तरों के समय को अलग-अलग रखा जाएगा, ताकि एक ही समय पर शहर की सड़कों पर ज्यादा गाड़ियां न आएं। अब प्रशासन ने पाया है कि कोरोना की स्थिति पर लगभग काबू पा लिया गया है। इसके अलावा सुबह साढ़े नौ से पांच बजे तक समय होने की वजह से केंद्र सरकार की 8 घंटे काम करने के नियमों का भी पालन नहीं हो रहा था, इसलिए प्रशासन ने सरकारी दफ्तरों का समय सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर साढ़े पांच बजे तक कर दिया है।

मिनी कोविड केयर केंद्र चलाने वाली संस्थाओं का प्रशासक ने किया धन्यवाद
कोरोना संक्रमित मरीजों को रखने के लिए कोरोना की दूसरी लहर में बनाए गए मिनी कोविड केयर केंद्रों को अब स्थायी रूप से बंद करने के आदेश जारी किया है। इन केंद्रों में कोरोना के उन संक्रमित मरीजों को रखा जाता था, जिनके घर पर आइसोलेशन में रहने की व्यवस्था नहीं थी। दूसरी लहर के जाने के बाद इन केंद्रों को तीसरी लहर के लिए सुरक्षित रखा गया था। दिसंबर के महीने में इन्हें फिर शुरू किया गया था और मरीजों को भर्ती किया गया। हालांकि अब इन केंद्रों को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा। प्रशासक ने शहर की उन सभी संस्थाओं का धन्यवाद किया है, जिन्होंने बहुत ही कम समय में प्रशासन के आह्वान पर आगे आकर मिनी कोविड केयर केंद्र स्थापित किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें