शुक्रवार को देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहर
- शहर एक्यूआई
- दिल्ली 486
- नोएडा 480
- गुरुग्राम 477
- फरीदाबाद 475
- जींद 471
- गाजियाबाद 465
- मानेसर 455
- बल्लभगढ़ 454
- वृंदावन 449
- फिरोजाबाद 448
- रोहतक 443
- मेरठ 442
- आगरा 442
- भिवानी 439
- हापुड़ 436
- पानीपत 430
- बुलंदशहर 432
- चरखीदादरी 429
- हिसार 411
- सोनीपत 411
आंखों में जलन के मामले बढ़े
प्रदूषण अधिक होने से खराश, आंखों में जलन के मामले बढ़ गए हैं। वहीं, सबसे ज्यादा दिक्कत सांस रोगियों को उठानी पड़ी। इससे त्वचा संबंधित बीमारियां भी बढ़ने की आशंका है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले महीन कण पीएम-2.5 की 24 घंटे की औसत सांद्रता बढ़कर शुक्रवार को 300 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के पार पहुंच गई, जबकि 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की सुरक्षित दर से तकरीबन पांच गुणा ज्यादा है। यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना जाता है।