फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: कम नहीं हो रहा प्रदूषण, छह शहरों की हवा अब भी अति खराब श्रेणी में, केवल पंचकूला की हवा स्वास्थ्य के लिए ठीक

Sun, 05 Dec 2021 03:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में वायु प्रदूषण लगातार घातक होता जा रहा है। प्रदेश के छह शहरों की हवा खराब श्रेणी में है। पूरे प्रदेश में केवल पंचकूला की हवा स्वास्थ्य के लिए ठीक है। शेष शहरों की हवा घातक है।
विज्ञापन
एनसीआर में प्रदूषण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार के तमाम प्रयास और पाबंदियों के बावजूद हरियाणा में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के छह शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अति खराब श्रेणी में है। एनसीआर के जिलों में अब भी 300 से लेकर 350 के बीच एक्यूआई दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश का एक मात्र पंचकूला शहर का एक्यूआई 78 है, जो स्वास्थ्य लिए ठीक है। शेष शहरों की हवा खराब श्रेणी में  है। हिसार का एक्यूआई 354 और फरीदाबाद का एक्यूआई 344 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में आगामी दो दिनों में बारिश की संभावना है। इससे प्रदूषण स्तर में सुधारेगा। गौरतलब है कि दिवाली के बाद से ही प्रदेश में प्रदूषण का स्तर अन्य प्रदेशों के मुकाबले अधिक है। दिवाली के अगले दिन जींद का एक्यूआई 400 पार कर गया था। प्रदूषण कम करने को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें ः दुल्हन को गोली मारने का मामला: हमले का मुख्य आरोपी साहिल गिरफ्तार, दो नाबालिगों को भी पुलिस कर चुकी काबू
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर जिले में शिक्षण संस्थान बंद है। साथ ही डीजल सेट चलाने पर भी पाबंदी है। पिछले साल की तरह इस बार पराली भी कम जली। इसके बाद भी प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। इससे सांस के रोगियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दूसरा आंखों की बीमारी होने का भी अंदेशा हो रहा है। 

आज और कल बूंदांबादी के आसार

प्रदेश में रविवार और सोमवार को बूंदाबांदी के आसार हैं। अगर बारिश अच्छी हो जाती है तो इससे प्रदूषण स्तर में भी सुधार आएगा। मौसम विभाग के अनुसार, हिसार, भिवानी, झज्जर, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम में 5 एमएम बारिश की संभावना है। हालांकि, इससे स्मॉग से अभी छुटकारा मिलने वाला नहीं है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि हरियाणा में फिर से बारिश की संभावना बन रही है। 

 

हरियाणा में एक्यूआई

जिला एक्यूआई
हिसार 354
फरीदाबाद 344
अंबाला 313
झज्जर 302
जींद 324
गुरुग्राम 327
फतेहाबाद 287
रोहतक 273
सिरसा 257
करनाल 238
कुरुक्षेत्र 258
यमुनानगर 216
पानीपत 198
सोनीपत 178
पलवल 178
नारनौल 179
पंचकूला 88

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें