फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का पीछा कर छेड़छाड़ करने पर युवती ने काटी हाथ की नस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। छेड़छाड़ से तंग आकर एक युवती ने अपने हाथ की नस काट ली। युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब वह खतरे से बाहर है। शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-30 निवासी आरोपी अतुल कुमार (27) को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी अतुल पहले युवती का दोस्त था। बाद में वह नशा करने लगा। इस पर युवती ने उससे दूरी बना ली और उससे बात करने से इंकार कर दिया लेकिन आरोपी उसका पीछा कर उससे छेड़छाड़ करने लगा। वह युवती को धमकी भी देता था। युवती ने कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माना। परेशान होकर युवती ने अपने हाथ की नस काट ली। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब वह खतरे से बाहर है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें