फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवाइजर की फटकार के बाद जागी पुलिस, 3 स्नैचर धरे

Sat, 13 Feb 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
एडवाइजर विजय देव की फटकार के बाद हरकत में आई यूटी पुलिस ने शुक्रवार की रात स्नैचर गैंग के तीन सदस्यों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से छह केस सुलझने का दावा किया है। वहीं, शनिवार को कोर्ट में पेश करके पुलिस ने आरोपियों का रिमांड ले लिया।
विज्ञापन


एएसपी ईस्ट गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पंचकूला के राजीव कालोनी निवासी गोपाल, कुलदीप सिंह व सोनू शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार देर रात करीब 2 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में लूट की सूचना आई। दो लोगों ने सूचना दी कि मौली जागरां चौक के पास एक्टिवा सवार तीन युवकों ने चाकू व पिस्टल दिखाकर उनको लूट लिया है। सूचना के बाद एसआई रणधीर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे।

वहां कैंटर (यू.पी-14-डीटी-4080) सवार ड्राइवर गाजियाबाद निवासी बकर अली और उसका साथी मोहम्मद नदीम मिले। पहले उन्होंने बताया कि वे गाजियाबाद से खरड़ की ओर जा रहे हैं। चौक के पास उन्होंने एक्टिवा सवार तीन युवकों से खरड़ का रास्ता पूछा। शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ समझ आने से पहले तीनों कैंटर के अंदर घुस गए।
विज्ञापन


पहले ने पिस्टल और दूसरे ने चाकू निकाला। इसी दौरान तीसरे आरोपी ने 15 हजार 400 रुपये छीन लिए और तीनों एक्टिवा से फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत मौलीजागरां के आसपास नाकेबंदी कर दी।
विज्ञापन


इसी दौरान विकास नगर के पास तीनों स्नैचर एक्टिीवा से जाते समय  पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों से स्नैचिंग की नगदी और दस्तावेज बरामद कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें