फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस: आज प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल फहराएंगे तिरंगा, 12 विभागों की झांकी भी पेश की जाएगी

Wed, 26 Jan 2022 01:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखकर किया जाएगा। सभी लोगों को मास्क पहनना होगा। वहीं इस बार एट होम कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परेड ग्राउंड में होने वाले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल मुख्य अतिथि होंगे। 26 जनवरी को सुबह साढ़े 8 बजे धर्मपाल यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद पुलिस का मार्च पास्ट और उनका भाषण होगा। मुख्य अतिथि द्वारा प्रशासन के विभिन्न विभागों के कुछ कर्मचारी व कुछ शहरवासियों को प्रशस्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इसके बाद यूटी प्रशासन के 12 विभागों द्वारा झांकी पेश की जाएगी। 

विज्ञापन


इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर निगम, स्मार्ट सिटी, समाज कल्याण विभाग व अन्य विभाग होंगे। कार्यक्रम में शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए ही अधिक लोगों को नहीं बुलाने का फैसला लिया गया है। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। सभी लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। कुर्सियां भी निश्चित दूरी पर लगाई जाएंगी। दोनों वैक्सीन लगाने वालों को ही कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। 

इस बार एट होम कार्यक्रम भी रद्द
हर साल परेड ग्राउंड के समारोह के बाद यूटी गेस्ट हाउस में सलाहकार धर्मपाल की तरफ से एट होम कार्यक्रम रखा जाता था, जिसे कोरोना की वजह से रद्द कर दिया गया है। इससे पहले शाम को पंजाब राजभवन में होने वाले एट होम कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया था। कोविड-19 के नियमों के कारण शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए ऐसा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि हर साल 26 जनवरी की शाम को पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक की ओर से राजभवन में एट होम की व्यवस्था की जाती है, जिसमें चंडीगढ़ के अलावा पंजाब और हरियाणा के गणमान्य लोगों को बुलाया जाता था लेकिन मार्च 2020 में कोरोना के आने के बाद से एट होम कार्यक्रम का आयोजन नही किया जा रहा है। पंजाब राजभवन में होने वाले एट होम में आमंत्रित होने के कारण शहरवासियों में काफी क्रेज रहता है।

विज्ञापन

उत्कृष्ट सेवाएं देने पर 32 होंगे सम्मानित

गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी, खिलाड़ियों और समाजसेवियों सहित कुल 32 लोगों को विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा। सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में कार्यक्रम के दौरान सलाहकार धर्मपाल इन्हें पुरस्कृत करेंगे। इनके साथ ही 13 पुलिस मुलाजिमों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनमें इंस्पेक्टर लखवीर सिंह, एसआई सतीश कुमार, एएसआई बिजेंदर सिंह, इंस्पेक्टर शेर सिंह, एसआई चंद्रमुखी, एसआई दलजीत सिंह, इंस्पेक्टर मोहनलाल, एएसआई बलराम कुमार, एएसआई रजनी बाला, एएसआई सुदर्शना, एएसआई अजमेर सिंह, एएसआई राजेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल नितिन सिंह को सम्मानित किया जाएगा।

विभिन्न क्षेत्रों में 32 लोगों को सम्मानित करेगा प्रशासन 
  • 1. रविंदर यादव, चिकित्सा समाज कल्याण अधिकारी, जीएमसीएच-32
  • 2. डॉ. वरिंदर सैनी, प्रोफेसर और पल्मोनरी मेडिसिन विभाग प्रमुख, जीएमसीएच-32
  • 3. डॉ. कंवरजीत सिंह, संयुक्त निदेशक, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग 
  • 4. डॉ. सुरेंद्र सिंह दहिया, निदेशक, उच्च शिक्षा निदेशालय
  • 5. जतिंदर सिंह, वरिष्ठ सहायक, उच्च शिक्षा विभाग 
  • 6. हीना तलवार, अधिकारी, आबकारी एवं कराधान विभाग
  • 7. परवीन कुमार, चपरासी, श्रम विभाग
  • 8. जसबीर सिंह, कांस्टेबल, पुलिस महानिदेशक
  • 9. दिनेश सिंह, वरिष्ठ सहायक, सांस्कृतिक कार्य विभाग
  • 10. सुरेश कुमार, उप नियंत्रक (एफएंडए), सीटीयू
  • 11. पवन कुमार शर्मा, अधीक्षक, सीटीयू
  • 12. सर्बन सिंह, अनुमंडल अभियंता (सिविल), सीपी डिवीजन नंबर 3
  • 13. सत्यवीर सिंह, पटवारी
  • 14. डॉ. चारू सिंगला, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, जीएमएसएच-16
  • 15. डॉ अमरजीत सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, जीएमएसएच-16
  • 16. पिंकी मार्था, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी, जीएमएसएच-16
  • 17. मुनीश कुमारी शर्मा, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी, जीएमएसएच-16
  • 18. पारुल शर्मा, एलएचवी, जीएमएसएच-16
  • 19. हरि बहादुर, वार्ड सेवक, जीएमएसएच-16
  • 20. शंकर कुमार, स्वीपर, जीएमएसएच-16
  • 21. विजय कुमार प्रेमी, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, जन स्वास्थ्य विभाग
  • 22. मनोहर लाल, चपरासी, सिटको
  • 23. जंग परमिंदर सिंह, वरिष्ठ सहायक प्रशासनिक शाखा, सीएचबी
  • 24. चमन लाल, सुरक्षा गार्ड, जीएमएसएच-16
  • 25. आनंदिता कपूर, सेक्टर-33डी
  • 26. विनय कुमार लाल, सेक्टर-30बी
  • 27. तारुषी गौड़, मोटर मार्केट मनीमाजरा
  • 28. तनवीर सिंह, ग्रिड स्कूल, सेक्टर-31
  • 29. कल्पना, हल्लोमाजरा
  • 30. रूपिंदर सिंह, सेक्टर-44-सी
  • 31. जतिन कश्यप, भवन विद्यालय-27
  • 32. राजीव शर्मा, सेक्टर-7सी

गणतंत्र दिवस के मौके पर कई पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति
गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस विभाग ने 10 एएसआई और 9 हवलदारों को एसआई और एएसआई प्रमोट किया गया है। बीते दिनों भी 409 पुलिसकर्मियो को पदोन्नति देकर हवलदार बनाया गया था। इनके अलावा 112 एसआई और 128 हवलदार रैंक पर जल्द ही पदोन्नत किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें