फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ में फिर अभिनेता आमिर खान ने डाला डेरा, 'सत्यमेव जयते' पुस्तक का विमोचन किया

Wed, 12 Feb 2020 08:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ ( पंजाब)
विज्ञापन
रोपड़ पहुंचे आमिर खान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्कल के डायरेक्टर इंदरपाल सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बॉलीवुड कलाकार आमिर खान से मिलने गांव गढ़ डोलियां पहुंचा। यहीं पर आमिर खान अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मौके पर आमिर खान ने रिपोर्टर शैली में लिखी गई पुस्तक 'सत्यमेव जयते' का विमोचन किया। इस पुस्तक को रुप अमरीक सिंह संतुष्ट खान ने लिखा है। 

विज्ञापन


इंदरपाल ने बताया कि पुस्तक मशहूर टीवी शो सत्यमेव जयते में उभारे गए मुद्दों के बारे में लिखा गया है। इस पुस्तक का अंग्रेजी में भी अनुवाद किया गया है। इस मौके पर प्रसिद्ध सिख जनरल हरी सिंह नलवा के जीवन को फिल्मी पर्दे पर उतारने पर भी चर्चा की गई। वहीं मिलने आए लोगों ने आमिर खान का सम्मान करते हुए एक दुशाला और सम्मान चिह्न भी भेंट किया। इस अवसर पर प्रो. भगवंत सिंह सत्याल, डायरेक्टर रयात बाहरा यूनिवर्सिटी, गायक जसवीर गिल, बिक्रमजीत सिंह जोनल सचिव रोपड़ जोन और लेक्चरार जसविंदर सिंह उपस्थित रहे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें