फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में फोन कर कहा- आलू मंडी में कोई बना रहा है बम, पुलिस के हाथ-पांव फूले

Wed, 12 Feb 2020 08:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लुधियाना पुलिस में मंगलवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी कि आलू मंडी के पास कोई व्यक्ति बम बना रहा है। जांच के दौरान पता चला कि बम बनाने की सूचना गलत है। बताया जा रहा है कि सूचना देने वाला युवक प्रवासी है और उसने नशे की हालत में पुलिस को गलत सूचना दे दी। पुलिस ने इस मामले में जालंधर बाईपास के पास मस्कीन नगर में रहने वाले अमित महतो को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

 
एडीसीपी इन्वेस्टीगेशन हरीश दयामा ने बताया कि मंगलवार की शाम पांच बजे के करीब कंट्रोल रूम पर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि आलू मंडी में कोई व्यक्ति बम बना रहा है। बम की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें वहां पहुंच गई और पूरी आलू मंडी की सर्च की। जिसके बाद पता चला कि सूचना गलत थी। पुलिस ने जिस नंबर से फोन आया था उस नंबर पर संपर्क किया तो पता चला कि सूचना व्यक्ति ने गलत दी थी। 

जब व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तो वह नशे की हालत में था और उसने कहा कि वह नशे की हालत में पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर बैठा। हरीश दयामा ने बताया कि आरोपी मूलरूप से बिहार के जिला बेगूसराय स्थित गांव समसा के वार्ड नंबर 16 का रहने वाला है। पुलिस जांच में जुटी है कि आरोपी का फोन करने का मकसद क्या था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें