फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024: पंजाब की इस सीट पर सबकी निगाहें, AAP भी है फिक्रमंद...जानें सत्ता के गलियारों में क्या है चर्चा

Sat, 04 May 2024 08:34 AM IST
आकाश दुबे सुशील कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला

सार

संगरूर को लेकर सत्ता के गलियारों में हर जुबान पर एक ही चर्चा है कि ‘जीते तो आप, हारे तो भगवंत मान।’ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस सीट पर नजरें गड़ा ली हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की सत्ता के केंद्र संगरूर लोकसभा क्षेत्र पर देश भर की निगाहें हैं। खुद अरविंद केजरीवाल इस सीट को लेकर फिक्रमंद हैं। इस सीट से केवल आम आदमी पार्टी की नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री भगवंत मान, उनके तीन कैबिनेट मंत्रियों (हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, गुरमीत सिंह मीत हेयर) और पांच विधायकों (वरिंदर गोयल, नरिंदर कौर भराज, मोहम्मद जमील उर रहमान, लाभ सिंह उगोके, कुलवंत सिंह पंडोरी) की प्रतिष्ठा जुड़ी है। कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ही चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगरूर को लेकर सत्ता के गलियारों में हर जुबान पर एक ही चर्चा है कि ‘जीते तो आप, हारे तो भगवंत मान।’ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस सीट पर नजरें गड़ा ली हैं। इस सीट पर भाजपा ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन मुकाबला अभी से बहुकोणीय बनता दिख रहा है। कांग्रेस, आप और अकाली दल अमृतसर ने यहां के सियासी पारे को गर्मा दिया है। कांग्रेस और आप के दरमियान सियासी जंग तेज हो चुकी है। वहीं, शिअद अमृतसर, इंकलाबी नौजवान वर्ग में अपनी धाक जमाने में जुटा है। शिअद अपने कोर वोट बैंक को साधने की कोशिश में है और बसपा का फोकस दलित वोट बैंक पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें