फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का आरोप: पंजाब में सवा चार साल में 7138 लोग अगवा, लुधियाना में सबसे ज्यादा अपराध, कैप्टन सरकार को घेरा

Mon, 06 Sep 2021 02:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आम आदमी पार्टी ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा। आप नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बादल सरकार की तरह कांग्रेस के शासन में भी माफिया राज जस का तस है। लुधियाना में सबसे ज्यादा अपराध है तो वहीं मुख्यमंत्री का गृह जिला पटियाला भी इस मामले में पांचवें पायदान पर है।
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बेकाबू हो चुकी है, जिसकी गवाही सरकारी आंकड़े दे रहे हैं। सरकार के गुजरे 4 वर्ष 3 महीने में 7138 लोगों को अगवा किया गया और उन्हें सुरक्षित छोड़ने के लिए फिरौती मांगी गई। ये सभी मामले वे हैं जो सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हैं लेकिन अपहरणकर्ताओं से जान बचाने के लिए जो पीड़ित पुलिस थानों तक नहीं पहुंचे, उनकी कोई गिनती नहीं है।

विज्ञापन


रविवार को पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि एक जमाने में बिहार और उत्तर प्रदेश में होती अपहरण जैसी वारदातें आज पंजाब में चरम सीमा पर हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जिम्मेदार हैं, जिनके पास पंजाब का गृह विभाग है। बदतर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी और जवाबदेही कैप्टन की है। 

उन्हें तत्काल प्रभाव से गृह विभाग छोड़कर इसे किसी अन्य सक्षम मंत्री को सौंपना चाहिए। चीमा ने कहा कि सत्तारूढ़ दल के नेता, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों का अपराधियों से गठजोड़ के कारण पंजाब अपराध का गढ़ बन चुका है। बढ़े अपराध का असर सीधे पंजाब के आर्थिक विकास पर भी पड़ रहा है। निवेशकों को सुरक्षित और सुखद माहौल नहीं मिल पा रहा है। नतीजतन पंजाब औद्योगिक क्षेत्र में लगातार पिछड़ता जा रहा है।
विज्ञापन


आप नेता हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि अपहरण कर फिरौती मांगने की सबसे अधिक वारदात में औद्योगिक क्षेत्र लुधियाना सबसे आगे है। कैप्टन के कार्यकाल में यहां 1032 वारदात को अंजाम दिया गया है। 765 वारदात के साथ अमृतसर दूसरे और 619 वारदात से जालंधर तीसरे स्थान पर है। यहां तक कि मुख्यमंत्री का अपना गृह जिला पटियाला 470 अपहरण की वारदात के साथ पांचवें नंबर पर है। मोहाली जिले में मुख्यमंत्री का अपना शाही फार्म हाउस है और यहां भी 570 वारदात हो चुकी हैं। इनमें वर्ष 2021 में ही सबसे अधिक 122 वारदात हुईं हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें