सूत्रों के अनुसार परमवीर सिंह ने इमीग्रेशन के लिए लोगों से पैसे ले रखे थे, लेकिन वह उन्हें बाहर भेज नहीं पाया था और लोग उससे अपने पैसे वापस मांग रहे थे।
वहीं सिटी वन डीएसपी योगेश कुमार के मुताबिक परमवीर सिंह के खिलाफ किसी प्रकार की कोई शिकायत पुलिस के पास पेंडिंग नहीं है। परमवीर सिंह एक बड़े परिवार से थे। उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।
स्कूली यूनिफार्म में मिली बच्चों की लाशें
परमवीर सिंह के बच्चे सुशांत और लीजा पटियाला के डीएवी स्कूल में पढ़ते थे। लीजा दूसरी क्लास और सुशांत नर्सरी का छात्र था। स्कूल की छुट्टी डेढ़ बजे होती है लेकिन पुलिस के मुताबिक परमवीर पहले ही बच्चों की छुट्टी करवाकर ले गया था।
दोनों बच्चे स्कूल यूनिफार्म पहने थे। डीएसपी ने कहा कि पुलिस की ओर से परमवीर सिंह के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पता लगाया जा रहा है कि वह कहां से आया था।