इस पर साहिल अपने साथ चार युवकों को लेकर वहां पहुंचा। कुछ देर बाद कई मोटरसाइकिलों से करीब 12 युवक भी वहां आ धमके। गिरी सरोवर के पास दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।
आरोप है कि बाइकों से आए लोगों ने तमंचे से साहिल पर दो फायर झोंक दिए, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर पार्षद विजय कुमार बॉबी, अधिवक्ता संजीव कुमार आकाश समेत तमाम लोग वहां पहुंचे। इस पर हमलावर फरार हो गए।
अधिवक्ता संजीव आकाश ने कोतवाली और कटोराताल चौकी पुलिस को फायरिंग के संबंध में सूचना दी। इस पर एसएसआइ विनोद जोशी, उपनिरीक्षक दिनेश बल्लभ, गणेश पांडे आदि ने मौके पर पहुंचकर वहां लोगों से घटना की जानकारी जुटाई। उन्होंने साहिल ध्यानी से भी घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिशें दीं। लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका।
गिरीताल मंदिर के पास फायरिंग की सूचना मिली थी। इस मामले में छात्रों के बीच आपसी रंजिश होने की बात सामने आई है। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- मनोज कुमार ठाकुर, सीओ, काशीपुर।