फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खु्शकिस्मती: दस हजार महीना कमाने वाला मजदूर बना करोड़पति, 100 रुपये की लॉटरी से खुल गई किस्मत  

Fri, 23 Apr 2021 10:46 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बोध राज इनाम की राशि से अपनी दोनों बेटियों के बेहतर भविष्य पर खर्च करने की योजना बना रहा है।  
विज्ञापन
पठानकोट के मजदूर ने जीती लॉटरी। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दस हजार महीना कमाने वाले पठानकोट निवासी श्रमिक बोध राज को 100 रुपये की लॉटरी ने करोड़पति बना दिया है। पंजाब स्टेट डियर 100 साप्ताहिक लॉटरी में उसका पहला इनाम निकला है। बोध राज इनाम की राशि से अपनी दोनों बेटियों के बेहतर भविष्य पर खर्च करने की योजना बना रहा है। पंजाब सरकार के लॉटरी विभाग ने श्रमिक के सभी दस्तावेज जमा करा लिए हैं, जल्द ही जीती हुई राशि बोध राज के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी।

विज्ञापन


गांव अखरोटा निवासी बोध राज (38) अपने परिवार के लिए रोजी-रोटी कमाने और उनकी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए जूझता रहा, लेकिन मंदहाली अब बीते समय की बात हो गई है। लॉटरी जीतने के कारण खुशी से फूले नहीं  समा रहे इस खुशनसीब विजेता ने बताया कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह अपनी जिंदगी में कभी इतनी बड़ी रकम कमा सकेगा। पूरा दिन मेहनत करके मात्र 10 हजार रुपये प्रति महीना ही कमा पाता  था। 


उसने कहा कि मेरा दोस्त पठानकोट से पंजाब स्टेट बैसाखी बंपर की टिकट खरीदने गया था और उसके जोर देने पर मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार लॉटरी टिकट खरीदी था। मेरे पास 500 रुपये की बैसाखी बंपर टिकट खरीदने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए मैंने 100 रुपये की टिकट खरीदने का फैसला किया। हालांकि मैं अपनी मेहनत से कमाए पैसे लॉटरी की टिकट पर नहीं खर्च करना चाहता था, लेकिन कुदरत ने मेरे लिए एक रास्ता बनाया।
विज्ञापन


गुरुवार को वित्त और योजना भवन, सेक्टर -33 चंडीगढ़ में लॉटरी विभाग के पास इनाम के लिए लॉटरी टिकट और जरूरी दस्तावेज जमा करवाने के बाद बोध राज ने कहा कि उसे अभी भी यह सपने की तरह लग रहा है। बोध राज अब स्कूल जाती अपनी दो बेटियों के बेहतर भविष्य की योजना बना रहा है। उसने कहा कि वह इस रकम का बड़ा हिस्सा अपनी बेटियों की शिक्षा पर खर्च करेगा और इसके अलावा अपने परिवार की वित्तीय देनदारियां चुकाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें