फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर युवक की हत्या, कॉल कर आरोपी बोला-तेरे बेटे को मार दिया, थाने में पता कर लो

Tue, 17 Dec 2019 12:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तेरे बेटे को मार दिया, थाने में फोन कर पता कर लो। तेरह दिन से लापता जयपुर के विपिन उर्फ बंटी के पिता के फोन पर व्हाट्सअप काल आई तो वह हैरान रह गए। उन्होंने जब फोन पर बताए गए थाने पर पता किया तो पता चला कि तेरह दिन से उनके बेटे को गैंगस्टर श्रवण घर से उठा ले गया था और फोन भी उसी ने किया।  

विज्ञापन


झगड़ौली नहर के पास मिले शव की पहचान राजस्थान के जयपुर शहर के करणी विहार निवासी विपिन के तौर पर हुई। शवगृह में रखे शव की पहचान करने पहुंचे मृतक के पिता कैलाश जौहरी ने पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराते हुए बताया कि वह जयपुर का रहने वाला है। उनके तीन लड़के हैं । 

सबसे बड़ा बेटा विपिन उर्फ बंटी शादीशुदा है। जो पिछले कई वर्षों से उनसे अलग रह रहा था। कैलाश जौहरी ने बताया कि गत दिवस जयपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर श्रवण सोनी तथा उसका एक साथी विपिन को 2 दिसंबर को घर से बुला कर ले गये थे। रविवार 15 दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे श्रवण सोनी ने विपिन की पत्नी अंजू को व्हाट्सएप से कॉल किया। जिसमें उसने कहा कि विपिन की गोली मार कर हत्या कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाश को हरियाणा के महेंद्रगढ़ क्षेत्र में फेंक दिया है। इसके बाद उसने शाम 6.15 पर उसके लडके विकास के फोन पर श्रवण सोनी ने व्हाट्सअप कॉल किया। कैलाश जौहरी ने बताया कि उन्होंने फोन सुना था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस को साथ लेकर शव की शनाख्त के लिए महेंद्रगढ़ पहुंचे।  

पीड़ित पिता ने पुलिस से मृतक का पोस्टमार्टम कराया। झगड़ौली की नहर के पास लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला था जिसकी आंख व छाती पर गोलियों के निशान थे। राजस्थान पुलिस के अनुसार हत्या आरोपी श्रवण राजस्थान में हिस्ट्री शीटर है। जिस पर 48 अलग-अलग केस दर्ज हैं।
पुलिस ने गांव झगड़ौली के पंच के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। सोमवार को शव की शनाख्त हो गई है। मृतक के पिता कैलाश जौहरी ने जयपुर निवासी श्रवण सोनी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। -यादराम, डीएसपी, महेंद्रगढ़। 
 
मृतक के पिता कैलाश जौहरी ने दो दिन पहले ही नाहरगढ़ थाना जयपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इससे पहले उनकी गुमशुदगी की कोई शिकायत नहीं आई। रिपोर्ट दर्ज करवाने के तुरंत बाद ही हमने विपिन का पता लगा दिया था। इसकी सूचना उनको दे दी थी। सोमवार को मृतक के पिता के साथ महेंद्रगढ़ भी आए थे। अभी मामले की जांच चल रही है। -सुरेश मीणा, एएसआई, जांच अधिकारी, नाहरगढ़ थाना जयपुर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें