फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: चंडीगढ़ में 73 नए मरीजों के साथ ट्राइसिटी में मिले 147 पॉजिटिव, संक्रमण दर 5.92 प्रतिशत पर पहुंची

Mon, 20 Jun 2022 12:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मनीमजारा फिर से कोरोना का हॉटस्पॉट बनने लगा है। यहां प्रतिदिन ज्यादा संख्या में संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। रविवार को मनीमाजरा और सेक्टर-21 में 6-6 मरीज, मलोया में 5, सेक्टर-25, 33 और 56 में 4-4 मरीज मिले हैं। मनीमजारा में प्रतिदिन पांच से ऊपर ही संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्राइसिटी (चंडीगढ़-मोहाली और पंचकूला) में रविवार को कोरोना के 147 नए मरीज मिले। सबसे अधिक 73 मरीज चंडीगढ़ मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली रही। वहीं, इतने मरीजों के मिलने से चंडीगढ़ में संक्रमण दर 5.92 प्रतिशत पर पहुंच गई। पंचकूला में 28 और मोहाली में 46 मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चौथी लहर की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी के मानकों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में रविवार को मिले नए मरीजों में 32 पुरुष और 41 महिलाएं हैं। राहत की बात यह रही कि रविवार को 46 मरीज ठीक होकर घर लौटे। बता दें कि लोगों की लापरवाही को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एडवाइजरी जारी कर चुके हैं लेकिन लोग बाज नहीं आ रहे हैं। शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या भी 322 हो गई है। उनमें से 18 मरीजों का भर्ती कर इलाज चल रहा है। इनमें से 17 मरीज ऑक्सजीन पर व एक वेंटिलेटर पर हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 1233 लोगों की जांच की। हालांकि टेस्ट कम होने के बावजूद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ना चिंता का विषय है।

मनीमाजरा में लगातार मिल रहे ज्यादा मरीज
मनीमजारा फिर से कोरोना का हॉटस्पॉट बनने लगा है। यहां प्रतिदिन ज्यादा संख्या में संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। रविवार को मनीमाजरा और सेक्टर-21 में 6-6 मरीज, मलोया में 5, सेक्टर-25, 33 और 56 में 4-4 मरीज मिले हैं। मनीमजारा में प्रतिदिन पांच से ऊपर ही संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन


    संक्रमण के साथ रिकवरी भी दे रही राहत 
तिथि ठीक हुए नए मरीज मिले
12 जून 24 46
13 जून 25 12
14 जून 48 19
15 जून 22 22
16 जून 35 25
17जून 55 35
18 जून 64 37

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें