फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: सिटी कॉलेजों के 64 प्रतिशत छात्र लगवा चुके हैं वैक्सीन, गूगल फॉर्म के जरिए सर्वे से खुलासा

Tue, 13 Jul 2021 09:20 AM IST
निवेदिता वर्मा कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़। 

सार

चंडीगढ़ के कुल 16 कॉलेजों में गूगल फॉर्म के जरिए टीकाकरण को लेकर सर्वे करवाया गया। इसमें कब और कहां से कौनसी डोज लगवाई आदि का ब्यौरा मांगा गया था। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार कुल 23 हजार विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा। इनमें 15 हजार विद्यार्थी टीका लगवा चुके हैं और आठ हजार ने बताया कि उन्हें टीका नहीं लगा है। 
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने शहर के सभी 16 डिग्री कॉलेज, सरकारी आर्ट्स कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेजों के विद्यार्थियों के बीच गूगल फॉर्म के जरिए टीकाकरण का सर्वे किया है। सर्वे से एकत्रित डाटा के अनुसार कॉलेजों के 64 प्रतिशत विद्यार्थी टीकाकरण करवा चुके हैं। जिन्होंने टीका नहीं लगाया है, उनके लिए अब सोमवार से तीन कॉलेजों में टीकाकरण शिविर अभियान चलाया गया है। शहर के किसी भी कॉलेज का विद्यार्थी यहां जाकर कोरोना का टीका लगवा सकते हैं। दूसरी ओर स्कूलों में 85 फीसदी कर्मचारी टीकाकरण करवा चुके हैं।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशक रूबिंदरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि विभाग की प्राथमिकता है कि स्कूल और कॉलेज के सभी कर्मचारियों और विद्यार्थियों का टीकाकरण हो, ताकि आगामी दिनों में स्कूल-कॉलेज खुलने पर संक्रमण का खतरा कम से कम हो। शिक्षा विभाग की ओर से शहर के कुल 16 कॉलेजों में गूगल फॉर्म के जरिए टीकाकरण को लेकर सर्वे करवाया गया। इसमें कब और कहां से कौनसी डोज लगवाई आदि का ब्यौरा मांगा गया था। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार कुल 23 हजार विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा। इनमें 15 हजार विद्यार्थी टीका लगवा चुके हैं और आठ हजार ने बताया कि उन्हें टीका नहीं लगा है। 


स्कूलों में शिविर लगने के बावजूद सभी स्टाफ ने नहीं लगाया टीका
शिक्षा निदेशक आरएस बराड़ ने बताया कि स्कूलों में 85 प्रतिशत शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारी टीका लगवा चुके हैं। सवाल यह है कि विभाग स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाओं की तैयारी कर रहा है, लेकिन सभी स्टाफ का अभी तक टीकाकरण नहीं करवा पाया है। पिछले महीने विभाग ने स्कूलों में खासतौर पर टीकाकरण ड्राइव चलाई थी। जिसमें शिक्षक मौके पर आवेदन कर टीका लगवा सकते थे।
विज्ञापन


तीन कॉलेजों में 492 लाभार्थियों को लगा टीका 
शहर में सोमवार को तीन कॉलेजों पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज- 46, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज-11 और चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी-26 में विद्यार्थियों और कॉलेज स्टाफ के लिए टीकाकरण शिविर लगाया गया। पीजीजीसी-46 में 206, पेक में 196 और सीसीईटी में 90 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों सचिव एसएस गिल, निदेशक रूबिंदरजीत सिंह बराड़ ने टीम के साथ मौके पर शिविरों का दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि जब तक सौ प्रतिशत विद्यार्थियों और कर्मचारियों का टीकाकरण नहीं हो जाता, तब तक कॉलेजों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर के पहले दिन विद्यार्थियों की तुलना में कर्मचारी टीकाकरण के लिए अधिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें