फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण: हरियाणा में 580 पॉजिटिव मिले, फरीदाबाद, अंबाला और पंचकूला में जीनोम सीक्वेंसिंग का आदेश

Fri, 29 Apr 2022 12:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गुरुवार को प्रदेश भर में 580 नए संक्रमित मिले। इनमें सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 473, फरीदाबाद में 65 और 9 जिलों में नए संक्रमितों की संख्या 10 से कम रही। वहीं, 11 जिलों में कोई नया मरीज नहीं मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद, अंबाला और पंचकूला में डेल्टा वेरिएंट के कुछ मामले मिलने के बाद प्रदेश में जीनोम सीक्वेसिंग से अधिक मामलों की जांच का आदेश दिया है। पीजीआई रोहतक के डॉक्टरों के सुझाव के बाद यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पीजीआई रोहतक को वायरस की प्रकृति का पता लगाने का निर्देश दिया था। इसके लिए विभाग की टीम की ओर से सर्वे कर सैंपल लिए गए थे।

इनमें 100-100 सैंपलों में से फरीदाबाद में 5, पंचकूला में 5 और अंबाला 3 मरीजों में डेल्टा वेरिएंट के लक्षण मिले थे। हालांकि, यह मात्र 2.5 प्रतिशत है। अहम बात ये भी इन मरीजों में से मात्र तीन को ही अस्पताल में दाखिल होने की जरूरत पड़ी। अब सभी मरीज सामान्य हालत में हैं। एहतियात के तौर पर कोरोना के मामलों की जीनोम सीक्वेसिंग जांच के लिए कहा गया है, ताकि समय समय पर कोरोना के वेरिएंट का पता लगाया जा सके। 
विज्ञापन


580 मिले नए संक्रमित
गुरुवार को प्रदेश भर में 580 नए संक्रमित मिले। इनमें सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 473, फरीदाबाद में 65 और 9 जिलों में नए संक्रमितों की संख्या 10 से कम रही। वहीं, 11 जिलों में कोई नया मरीज नहीं मिला।

सुखद पहलू यह भी है कि सिरसा, महेंद्रगढ़, जींद व नूंह कोरोना से पूरी तरह मुक्ति पा चुके हैं जबकि चरखी-दादरी व फतेहाबाद कोरोना को हराने से एक कदम दूर हैं। संक्रमितों की बढ़ती संख्या के चलते संक्रमण दर बढ़कर 3.67 फीसदी पर पहुंच गई है, जबकि मृत्यु दर 1.07 पर स्थिर बनी हुई और रिकवरी रेट 98.70 फीसदी पहुंच गई है।
 

डेल्टा वेरिएंट के कुछ मामले मिले हैं। चूंकि अब अधिकतर लोगों में एंटीबॉडी बन चुकी है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। केवल सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। डॉ. ध्रुव,  प्रोफेसर, पीजीआई रोहतक और प्रदेश नोडल प्रभारी कोरोना 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें