फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी के नाम पर मांगी थी 50 लाख की रिश्वत, दो के खिलाफ चालान पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसपी के नाम का दुरुपयोग कर 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में सीबीआई ने दो आरोपियों के खिलाफ सीबीआई अदालत में चालान पेश कर दिया है। आरोपियों की पहचान जींद निवासी अनिल मोर और कैथल के अर्जुन नगर चीका रोड निवासी दिलबाग सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दरअसल, 9 अप्रैल 2021 को मोहित शर्मा की शिकायत पर सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। मोहित शर्मा अंबाला स्थित एमएस फैंटेसी गेमिंग टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर हैं। उन्होंनेे बताया था कि जीरकपुर पुलिस ने एक मामले में कार्रवाई करतेेे हुए उनके बैंक खाते सील कर दिए थे, जिन्हें खुलवानेेे की एवज में अनिल मोर और उसके साथियों ने 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इनमें से साढ़े 12 लाख रुपये वह दे चुके थे। उसके बाद उन्होंने मामले की सूचना सीबीआई को दे दी। इसके बाद जब आरोपियों ने दस लाख रुपये लेने के लिए मोहित को फिर बुलाया तो सीबीआई ने ट्रैप लगाकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद सीबीआई ने दिलबाग सिंह का एक और अनिल मोर का दो दिन का रिमांड हासिल किया था। उसके बाद अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया था। हालांकि 60 दिन में चालान पेश न होने के कारण दोनों आरोपियों को जिला अदालत से जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें