फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की बैठक में गर्माया 416 करोड़ रुपये का मुद्दा

Wed, 07 Dec 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
नगर निगम की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम की मीटिंग के दौरान पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने मुद्दा उठाया कुछ समय पहले निगम को 416 करोड़ पर मिले थे, लेकिन यह राशि कहां है। इस बारे में भी कुछ बताया जाए। क्योंकि पिछले मीटिंग में बाकायदा इस संबंधी सरकार का धन्यवाद प्रस्ताव पास किया गया था। इसी बीच अकाली दल के पार्षद हरमनप्रीत सिंह प्रिंस व अन्य ने मोर्चा संभाल लिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर का सारा विकास ही बादल सरकार करवा रही है। उन्होंने कहा कि कोई दिल पर हाथ रखकर कह दे कि मोहाली में विकास नहीं हो रहा है। राज्य के किसी दूसरे हिस्से को देख लें। इसके बाद मेयर कुलवंत सिंह आगे आए। 

उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से दिया गया पैसा शहर में आ गया है। इसमें दस करोड़ शहर के विकास कार्य पर लग चुके हैं। जबकि 1.80 करोड़ विकास कार्यों के लिए मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस पैसे के लिए जो पहले डीपीआर भेजी गई थी, उसमें थोड़ी खामियां थीं। ऐेसे में उसमें सुधार कर भेजा गया। शहर का संपूर्ण विकास करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह प्रस्ताव पास किए गए
निगम में आती बलौंगी की जमीन को डीनोटिफाई करने
जाम नगर की तर्ज पर एलईडी लगाने
कुंभड़ां में वाटर सप्लाई सिस्टम को सुधारने के लिए नई लाइन बिछाने
नगर निगम में मुलाजिमों की भर्ती करने
इसके अलावा कई अन्य प्रस्ताव पास किए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें