फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक फेरबदल: चार आईएएस व 33 एचसीएस बदले, अनंत प्रकाश की जगह आरसी बिढाण को कौशल विकास निगम की कमान

Fri, 08 Apr 2022 07:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में गुरुवार को 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद शुक्रवार को सरकार ने फिर चार आईएएस व 33 एचसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है।  
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने चार आईएएस और 33 एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किया है। हरियाणा कौशल विकास मिशन के प्रबंध निदेशक पद से आईएफएस डॉ. अनंत प्रकाश पांडेय को हटा दिया गया है। उनकी जगह आईएएस आरसी बिढाण को जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीएल सत्याप्रकाश अब सचिव बिजली विभाग व एमडी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। मोनिका मलिक को निदेशक पुरातत्व एवं संग्रहालय व अभिलेखागार विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। महावीर सिंह वित्त विभाग में अतिरिक्त सचिव लगाए गए हैं।

विज्ञापन


एचसीएस अमरदीप सिंह को अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम फरीदाबाद, सत्येंद्र दूहन को सीईओ जिला परिषद फरीदाबाद, सतबीर सिंह को अतिरिक्त सचिव शहरी निकाय, योगेश कुमार सीईओ जिला परिषद करनाल, वंदना दिसोदिया अतिरिक्त निदेशक एमएसएमई, जयदीप कुमार अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम गुरुग्राम, नीशू सिंगल को संयुक्त निदेशक आयुष, गौरव कुमार को करनाल मंडलायुक्त के ओएसडी, मीनाक्षी दहिया हरियाणा पर्यटन निगम की महाप्रबंधक, महेश संयुक्त आयुक्त नगर निगम रोहतक, गायत्री अहलावत को जिला नगर आयुक्त सिरसा, निर्मल नागर को संयुक्त निदेशक ग्रामीण विकास विभाग, मनीष लोहान को संयुक्त निदेशक उद्योग एवं वाणिज्य लगाया गया है। 

शंभू संयुक्त आयुक्त नगर निगम करनाल, सुरेंद्र सिंह-तृतीय संपदा अधिकारी एचएसवीपी पानीपत, गगनदीप सिंह संपदा अधिकारी एचएसवीपी पंचकूला, कुलभूषण बंसल सीईओ जिला परिषद फतेहाबाद, मनोज कुमार सीईओ जिला परिषद महेंद्रगढ़, रणबीर सिंह सिटी मजिस्ट्रेट नूंह, संदीप कुमार को सचिव एचईआरसी, सुशील कुमार को सचिव हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड, अनिल कुमार दूहन को संयुक्त परिवहन आयुक्त, जयप्रकाश को अतिरिक्त सीईओ जिला परिषद रेवाड़ी, अखिलेश कुमार को संयुक्त आयुक्त नगर निगम गुरुग्राम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


इन्हें लगाया एसडीएम
संदीप अग्रवाल को एसडीएम भिवानी, वेद प्रकाश को एसडीएम ऐलनाबाद, अनुपमा मलिक को एसडीएम बेरी, शिखा को एसडीएम खरखौदा, सुमित सिहाग एसडीएम करनाल, रविंद्र कुमार एसडीएम झज्जर, राकेश संधु एसडीएम कैथल, सुरेश कुमार एसडीएस सिवानी, संजय बिश्नोई को एसडीएम नरवाना लगाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें