फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली गई थी खाली ही लौट आई अमृतसर से लाहौर जाने वाली पंज-आब एक्सप्रेस, तनाव का असर

Sat, 10 Aug 2019 02:05 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)

सार

  • जम्मू-कश्मीर से 370 हटाए जाने से भारत-पाकिस्तान में तनाव
  • पाकिस्तान के टर्मिनल अफसर ने जुबानी तौर पर बस रोकने की बात कही
  • पाकिस्तान ने इस बस को सुरक्षा देने से इंकार कर दिया था
विज्ञापन
अमृतसर से लाहौर जाने वाली पंज-आब एक्सप्रेस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर से 370 हटाए जाने से भारत-पाकिस्तान में तनाव इतना बढ़ गया है कि अमृतसर से लाहौर जाने वाली पंज-आब एक्सप्रेस बस खाली गई थी और खाली ही लौट आई। शुक्रवार को बस अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर स्थित इंटरनेशनल बस टर्मिनल से रवाना हुई थी, लेकिन उसमें कोई यात्री नहीं था।
विज्ञापन


जम्मूः धारा 144 हटते ही सड़क पर लौटी रौनक, मम्मी-पापा संग घर से निकलीं बेटियां, देखिए तस्वीरें

शनिवार को वह बिना किसी यात्री के वापस आ गई। शुक्रवार को कोई भी यात्री श्री ननकाना साहिब के दर्शन करने के लिए नहीं गया और शनिवार को पाकिस्तान से भी कोई यात्री नहीं आया। बस के ड्राइवर के कहा कि हमें बस रोकने के कोई लिखित आदेश नहीं मिले हैं, बल्कि पाकिस्तान के टर्मिनल अफसर ने जुबानी तौर पर बस रोकने की बात कही है।
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन

दोनों देशों के बीच हुए समझौते के अनुसार पंज-आब एक्सप्रेस बस हर मंगलवार और शुक्रवार को ननकाना साहिब जाती है। पहले यह बस सीधे ननकाना साहिब तक जाती थी। वाघा सीमा से इस बस की सुरक्षा पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसी करती थी।

पांच साल पहले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा इस बस को उड़ा देने की धमकी के बाद पाकिस्तान ने इस बस को सुरक्षा देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद से यह बस भारत के यात्रियों को अटारी सड़क सीमा तक ले जाती है।

जम्मू-कश्मीरः लोग बोले- खुशी तो बहुत है लेकिन मनाने क्यों नहीं दे रहे, तस्वीरों में देखिए हाल-ए-घाटी

वहां से यात्री पैदल पाकिस्तान की वाघा सीमा पर जाते हैं और वहां खड़ी पाकिस्तान की बस इन यात्रियों को ननकाना साहिब पहुंचाती है। इस बस सेवा के फेल होने का मुख्य कारण लोगों को वीजा लेने के लिए दिल्ली जाना पड़ता है। पुलिस वेरिफिकेशन की लंबी प्रक्रिया है।

इस बस सेवा को चलाने का उद्देश्य गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन करवाना और व्यापारियों को लाहौर-अमृतसर आने की सुविधा देना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें