फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को घेरने की रणनीति: गन्ने की एमएसपी घोषित करने की मांग, 32 किसान संगठनों का धरना आज से शुरू

Fri, 20 Aug 2021 01:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के 32 किसान संगठन गन्ने की एमएसपी घोषित करने के लिए प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। किसान 20 अगस्त को सुबह 9 बजे फगवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग और जालंधर में धनोवली गेट के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। 
विज्ञापन
किसान आंदोलन की फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित नहीं करने पर किसान संगठनों ने बड़े आंदोलन की तैयारी कर ली है। राज्य के 32 किसान संगठन शुक्रवार से फगवाड़ा हाईवे और धनोवली गेट पर पक्का धरना लगाएंगे। दो सत्रों से गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किए जाने से सूबे के किसान सरकार से नाराज चल रहे हैं।

विज्ञापन


गन्ने के मूल्य को लेकर आयोजित बैठक में किसानों ने काफी विचार-विमर्श के बाद आंदोलन का निर्णय लिया। किसान संगठनों ने तय किया कि पंजाब के 32 किसान संगठनों 20 अगस्त को सुबह 9 बजे फगवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग और जालंधर में धनोवली गेट के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। 

किसान संगठनों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि 2021-22 सीजन के लिए गन्ने का समर्थन मूल्य तत्काल घोषित किया जाए। किसान नेताओं ने कहा कि पिछले दो साल से सरकार ने गन्ने के भाव में एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं की है। गन्ने का समर्थन मूल्य भी दो साल के अनुसार बढ़ाया जाए। 
विज्ञापन


किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब में गन्ने का मूल्य बाकी सभी राज्यों की तुलना में कम है, जबकि पंजाब के गन्ने से निकलने वाली चीनी सभी राज्यों की तुलना में अधिक है। बैठक में संयुक्त मोर्चा के किसान नेता डॉ. दर्शनपाल, बलबीर सिंह राजेवल, बूटा सिंह बुर्जगिल, जगजीत सिंह दलेवाला, हरमीत सिंह कादियान, हरिंदर सिंह लखोवाल, सतनाम सिंह अजनाला, बलदेव सिंह, मेजर सिंह पुन्नवाल, बलदेव सिंह सरसा, काका सिंह कोटरा, जगमोहन सिंह पटियाला, सुरजीत हरपाल सिंह, सुखपाल सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें