फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: इटली से लौटे युवक के संपर्क में आए 212 संक्रमण के दायरे में, सभी को किया गया क्वारंटीन

Tue, 14 Dec 2021 12:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कॉटेक्ट ट्रेंसिंग टीम का कहना है कि संक्रमित मिला युवक जिस स्थान पर ठहरा था, वह घनी आबादी वाला क्षेत्र है। घरों की छतें एक दूसरे से सटी हुई हैं। वहां एक-दूसरे के मकान के दरवाजे भी आमने-सामने हैं। कितने लोग संपर्क में आए होंगे, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। जानकारी के आधार पर लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। 
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली से आए 20 वर्षीय ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिले युवक के संपर्क में आए 212 लोग संक्रमण की जद में आ गए हैं। युवक के संपर्क में आए पांच लोगों की रिपोर्ट रविवार शाम पॉजिटिव आ चुकी है। नगर निगम की क्वारंटीन टीम ने सोमवार को कॉटेक्ट ट्रेसिंग एक्टिविटी के अंतर्गत उन पांचों के संपर्क में आए उनके 190 करीबियों के साथ दूधवाले, करियाना वाले, धोबी व ऐसे ही अन्य 22 लोगों को भी क्वारंटीन किया। 

विज्ञापन


वहीं, इटली से आया युवक जहां ठहरा था, उस मकान को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम क्वारंटीन 212 लोगों पर लगातार नजर बनाए हुए है। मंगलवार को उन सभी की कोरोना जांच की जाएगी। उनमें से जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग जांच कराई जाएगी।

ओमिक्रॉन ने बढ़ा दी सतर्कता

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह ने बताया कि ओमिक्रॉन के मरीजों के लिए जोन के अनुसार जीएमसीएच 32, जीएमएसएच 16 व पीजीआई में वार्ड तैयार है। वहां चिह्नित मरीजों को जोन के अनुसार भर्ती किया जाएगा। डॉ. सुमन ने बताया कि ओमिक्रॉन को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि अब तक इस वेरिएंट के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। जहां तक संक्रमित की बात है तो मानकों के अनुसार क्वांरटीन की समय सीमा पूरी करने के बाद भी लगातार उन पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही उन्हें भी यह निर्देशित किया गया है कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें। 

कोरोना संक्रमित पांचों व्यक्तियों का नमूना जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए एनसीडीसी भेज दिया गया है। उनके संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। अगर उनमें कोई कोरोना पॉजिटिव पाया जाएगा तो उनका भी नमूना जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजा जाएगा।-डॉ. सुमन सिंह, स्वास्थ्य निदेशक 

इटली से लौटे यात्री के संपर्क में आकर संक्रमित हुए पांच लोगों के संपर्क में आए 212 लोगों को अब तक क्वारंटीन किया जा चुका है। इसमें 190 लोग हाई रिस्क में और 22 लो रिस्क में शामिल हैं।  -अनिल गर्ग, क्वारंटीन टीम के प्रभारी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें