फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बाढ़ से 11 जिलों में सीवरेज व पेयजल आपूर्ति ढांचे को 20 करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
-जनस्वास्थ्य मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने अधिकारियों को तत्काल मरम्मत के दिए आदेश
विज्ञापन

बैठक लेकर कहा-जलभराव से पेयजल के बुनियादी ढांचे के कार्य में तेजी लाएं अधिकारी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पिछले दिनों हरियाणा के 11 जिलों में बाढ़ के कारण पेयजल व सीवरेज प्रणाली के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। जिसे ठीक करने पर करीब 20 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग डाॅ. बनवारी लाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर आदेश जारी किए हैं कि पेयजल एवं सीवरेज प्रणाली के क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मरम्मत के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं ताकि पेयजल आपूर्ति जल्द से जल्द सुचारू की जा सके। अभी भी चरखी दादरी एवं सिरसा, फतेहाबाद के ग्रामीण और शहरी इलाकों में जलभराव से प्रभावित इलाकों में पेयजल सप्लाई में दिक्कतें आ रही हैं तो उन क्षेत्रों में टैंकरों से पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

बैठक में जनस्वास्थ्य मंत्री ने विशेषकर चरखी दादरी में पेयजल की समस्या को लेकर विस्तार से जानकारी ली और दादरी में पानी की निकासी करने एवं पेयजल सप्लाई को सुचारू करने के लिए चीफ इंजीनियर की ड्यूटी लगाई। इसके अलावा सिरसा व अन्य जिलों में भी पेयजल सप्लाई एवं सीवरेज प्रणाली को बहाल करने के लिए अन्य चीफ इंजीनियर को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंबाला शहर एवं अंबाला कैंट में जलभराव वाले क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई सुचारू कर दी गई है। इसके अलावा कई गांवों में ट्यूबवेलों की मोटर बदलने और सीवरेज कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पेयजल सप्लाई को चालू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि फतेहाबाद, सिरसा, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, करनाल, चरखी दादरी और पलवल जिलों में जलभराव से पेयजल एवं सीवरेज के बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान हुआ है। इनकी मरम्मत पर 20 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। जनस्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है, उन स्थानों पर पंपिंग सेट स्थापित करके तुरंत पानी निकाला जाए। सिरसा, फतेहाबाद जलभराव वाले क्षेत्रों में भी मुख्य अभियंता व्यक्तिगत स्तर पर पेयजल एवं सीवरेज योजनाओं को बहाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें