फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: 2.16 करोड़ लोगों का हुआ कोविड टीकाकरण, 76 फीसदी को एक डोज और 29 फीसदी लोगों को दोनों डोज लगी

Mon, 25 Oct 2021 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पंजाब में अब कोविड-19 के केस नियंत्रण में नजर आ रहे हैं। प्रदेश में केवल 229 सक्रिय मामले हैं, वहीं टीकाकरण अभियान भी तेजी से जारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में अब तक 2.16 करोड़ लोगों का कोविड टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें 1.56 करोड़ लोगों को पहली डोज और 59.61 लाख लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ओपी सोनी ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य भर में कोविड टीकाकरण मुहिम जोरशोर से चल रही है और वर्करों को टीका लगाने के लिए उनके काम वाले स्थानों पर विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


सक्रिय मामलों की जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री ने बताया कि अब कोविड-19 के सिर्फ 229 सक्रिय मामले हैं। तीन जिले एसबीएस नगर, मुक्तसर और मानसा में कोविड के केवल 1-1 मामले हैं, जबकि 9 अन्य जिलों में 10 से कम मामले हैं। रविवार तक गुरदासपुर में 5, पठानकोट में 9, कपूरथला में 7, संगरूर में 3, फिरोजपुर में 7, फतेहगढ़ साहिब में 3, मोगा में 9, तरनतारन में 7 और बरनाला में 8 सक्रिय मामले दर्ज हैं।

सोनी ने कहा कि भले ही पॉजिटिव मामलों का रुझान घटता जा रहा है, फिर भी हम तब तक सुरक्षा के प्रति अनदेखी नहीं बरत सकते, जब तक राज्य या हमारे आसपास एक भी सक्रिय मामला मौजूद है। इसलिए इन त्योहारों के सीजन को बहुत सावधानी से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि खुशियां फैलाएं, त्योहार मनाएं, लेकिन वायरस न फैलाएं। पूरी सावधानी बरतें और कोविड सेफ्टी प्रोटोकॉल की पालना करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : पंजाब: चार आईपीएस और चार पीपीएस अफसरों का तबादला, हरकमलप्रीत सिंह कपूरथला के एसएसपी नियुक्त
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी संदिग्ध मामलों की जांच निरंतर जारी है और अब तक राज्य में 15208301 कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं। ओपी सोनी ने कहा कि राज्य में टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी को हेल्थ केयर कर्मचारियों के टीकाकरण के साथ की गई और इसके बाद फ्रंट लाइन वर्करों को कोविड टीकाकरण के दायरे में लाया गया। इसके बाद 60 साल से अधिक उम्र और 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए क्रमवार 1 मार्च और 1 अप्रैल को टीकाकरण शुरू किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें