फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना: 24 घंटे में 16 मरीजों की मौत, 218 संक्रमित मिले, प्रदेश में कुल 3347 सक्रिय मामले

Wed, 30 Jun 2021 01:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में कोरोना संक्रमण अब काबू में है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा 24 पॉजिटिव लुधियाना में मिले। वहीं अमृतसर में सर्वाधिक चार लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में इस समय 3347 सक्रिय मामले हैं। चिंताजनक यह है कि इनमें से 1509 लोग अभी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। 106 लोगों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। 
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के कारण 16 और लोगों की मौत हो गई, जबकि 218 नए पॉजिटिव केसों की भी पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 16033 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


वहीं 3347 एक्टिव मामलों में से 1509 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर, 106 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर और 359 मरीजों को क्रिटिकल केयर लेवल-3 की सुविधाएं दी गई हैं।

मंगलवार को अमृतसर में 4, बठिंडा, फिरोजपुर व लुधियाना में 2-2, बरनाला, होशियारपुर, मानसा, मुक्तसर, मोहाली और तरनतारन में 1-1 मरीज की मौत हुई है।

इसी दौरान 298 पॉजिटिव केसों में से लुधियाना में 24, मोहाली में 22, जालंधर में 19, फरीदकोट में 18, अमृतसर में 17, फिरोजपुर व होशियारपुर में 15-15, पटियाला में 13, बठिंडा व संगरूर में 12-12, फाजिल्का, मुक्तसर व पठानकोट में 8-8, तरनतारन में 6, फतेहगढ़ साहिब व गुरदासपुर में 4-4, मानसा व मोगा में 3-3, बरनाला, कपूरथला व नवांशहर में 2-2 और रोपड़ में 1 मरीज की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें