फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कबूतरबाजी में 139 एफआईआर दर्ज, 11 गिरफ्तार, एसआईटी ने धरपकड़ तेज की

Wed, 10 Jun 2020 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • कसता जा रहा कबूतरबाजों पर शिकंजा, साढ़े दस लाख से अधिक रिकवरी
  • गृहमंत्री का दावा हरियाणा में पूरी तरह बंद करवाएंगे ये गोरखधंधा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबूतरबाजी और धोखाधड़ी के चलते रुपये ऐंठकर लोगों को विदेश भेजने के मामलों में 139 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। आरोपियों की धरपकड़ शुरू हो गई है। अभी तक 11 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उनके कब्जे से 10 लाख 52 हजार रुपये की रिकवरी भी की जा चुकी है। इस संदर्भ में गठित एसआईटी अपनी कार्रवाई और तेज करती जा रही है।

विज्ञापन


हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि कबूतरबाजी जैसे गोरखधंधे को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा। जिसके लिए हाल ही में राज्य स्तर पर ऐसे मामलों की निगरानी एवं जांच करने के लिए ‘विशेष जांच दल’ (एसआईटी) का गठन किया गया है। इस दल में एक पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में 6 एसपी स्तर के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

यह टीम पूरे प्रदेश के युवाओं से धोखाधड़ी से लाखों रुपये ऐंठकर गैरकानूनी तरीके से विदेश भेजने वाले कबूतरबाजों की जांच करेगी। ऐसा ही मामला अमेरिकी जेलों में बंद कुछ भारतीयों को भारत वापस भेजने पर सामने आया था। एसआईटी प्रमुख भारती अरोड़ा ने बताया कि इस संबंध में टीम को सख्त एवं त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके फलस्वरूप पुलिस ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में छापेमारी करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कैथल जिला से जगतार उर्फ जग्गी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 10 हजार नकद एवं एक कार बरामद की है। इसी प्रकार दो अलग-अलग मामलों में इस्माइलाबाद के सोमनाथ को गिरफ्तार किया गया है और उसके कब्जे से 7.50 लाख की नकदी बरामद की है। 

भारती ने बताया कि कैथल जिले की ढाण्ढ निवासी राजकुमार उर्फ राजू को 1.37 लाख रुपये तथा सीतामाई करनाल के जगदीश उर्फ जग्गी को 70 हजार रुपये सहित गिरफ्तार किया है। उसी प्रकार बलदेव नगर अंबाला में दर्ज मामले में पटियाला निवासी लाभ सिंह उर्फ काका, जुंडला के रविन्द्र, मतलौडा के दीपक नरवाल, मधुबन के अनिल उर्फ महावीर, कबूलपुर खेड़ा असंध के हरदीप सिंह, असंध के राजेंद्र तथा इसराना के ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया है। 

उक्त सभी सात आरोपियों से 85 हजार रुपये नकद बरामद किए है। इनके खिलाफ इमीग्रेशन एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है तथा आगे की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि घरौंडा, निगदु, इंद्री तथा असंध में पीड़ितों लोगों की शिकायतों पर भी 4 मामले दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें