फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट में अपने: यूक्रेन में चंडीगढ़ के 103 लोग फंसे, प्रशासन ने दिल्ली हवाई अड्डे पर बनाया हेल्पडेस्क

Tue, 01 Mar 2022 12:53 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के कुछ छात्र और व्यक्ति भी यूक्रेन से लौटे हैं। इसके अलावा प्रशासन चंडीगढ़ के व्यक्तियों के यूक्रेन से भारत आने पर उनके लिए स्थानीय परिवहन व्यवस्था भी करेगा।
विज्ञापन
युद्ध के दौरान जवान। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्रालय ने चंडीगढ़ प्रशासन को 103 निवासियों की सूची भेजी है, जो यूक्रेन में फंसे हैं। निवासियों की अधिक संख्या को देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली हवाई अड्डे पर एक हेल्पडेस्क भी बनाया है। इसके साथ ही दिल्ली पहुंचने के बाद चंडीगढ़ के लिए परिवहन की व्यवस्था भी प्रशासन करेगा।

विज्ञापन


प्रशासन पहले से ही यूक्रेन में फंसे चंडीगढ़ के छात्रों व अन्य व्यक्तियों की जानकारी एकत्र करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 का उपयोग कर रहा है, ताकि ऐसे व्यक्तियों की जानकारी विदेश मंत्रालय को भेजी जा सके। हेल्पलाइन नंबर 112 पर प्राप्त जानकारियों को विदेश मंत्रालय को भेजा जा रहा है, जो यूक्रेन और आसपास के देशों में दूतावास के साथ साझा किया जा रहा है।

विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन में फंसे चंडीगढ़ के 103 निवासियों की सूची चंडीगढ़ प्रशासन को भेजी है। प्रशासन की तरफ से चंडीगढ़ में उनके माता-पिता से टेलीफोन पर संपर्क किया जा रहा है और उन सभी को ई-मेल भी भेज दिया गया है। चंडीगढ़ के कुछ छात्र और व्यक्ति भी यूक्रेन से लौटे हैं। इसके अलावा प्रशासन चंडीगढ़ के व्यक्तियों के यूक्रेन से भारत आने पर उनके लिए स्थानीय परिवहन व्यवस्था भी करेगा।
विज्ञापन


भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए निकासी मिशन ऑपरेशन गंगा शुरू किया है। विदेश मंत्रालय ने 1800118797 (टोल फ्री), + 91 1123012113, + 91 1123014104, + 91 1123017905, +91 1123088124 (फैक्स) नंबरों पर हेल्पडेस्क भी स्थापित किया है। साथ ही situationroom@mea.gov.in ई-मेल भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें