फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाएंगे ‘उल्लास आजादी का’

Sat, 20 Jul 2013 09:24 PM IST
मेरठ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इस धरती से 1857 में जंग-ए-आजादी की चिंगारी फूटी थी। गुलामी के खिलाफ छिड़ी इस जंग में आधी आबादी ने अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


वीरांगनाओं की इस पुण्य धरती से नारी शक्ति 156 बरस बाद आजादी के तरानों की पुनरावृत्ति करेगी।

शहर के कण-कण में देशप्रेम का जज्बा घोलेगी....देशभक्ति में जोश के साथ लीन होने की यह शपथ शहर की नारीशक्ति ने ली...

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत बृहस्पतिवार को गढ़ रोड स्थित होटल सम्राट हेवंस में महिला संगठनों की बैठक हुई।

इसकी शुरूआत गत वर्ष के कार्यक्रम की झलकियों से हुई। बैठक में सभी महिला संगठनों की सदस्याएं शामिल हुईं। आधी आबादी ने इस साल भी ‘उल्लास आजादी का’ धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया।

‘बेटी बचाओ रैली’ में पूरी सहभागिता का वादा किया। महिला क्लबों और संगठनों की सदस्य समूह में देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से जुड़े गीतों पर सामूहिक नृत्य और नाटिकाओं की प्रस्तुति देकर भारत मां को सलाम करेंगी।
विज्ञापन


‘बेटी बचाओ रैली’ में कन्या भ्रूण हत्या रोकने की आवाज़ भी बुलंद करेंगी। बैठक में विभिन्न संगठनों की महिलाआें ने अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ की सराहना की तथा कार्यक्रम को और बेहतर बनाने के सुझाव दिए।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ के कलस्टर हेड भवानी शर्मा ने द अध्ययन स्कूल, एडको डेवलपर्स, राधा गोविंद इंजीनियरिंग कॉलेज, आकाश गंगा साड़ीज, भारती फ्लोरा, एएस फोटो स्टूडियो, न्यू लक्ष्मी साउंड ट्रैक, सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एआरआईएमटी कॉलेज और होटल सम्राट हेवंस के सहयोग से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक के बाद ‘अमर उजाला’ के महाप्रबंधक मनीष तिवारी ने सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें