फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू के योगा विभाग में शुरू होगी एमफिल और पीएचडी

Sat, 28 May 2016 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के योगा विभाग में नए शैक्षणिक सत्र 2016-17 से एमफिल और पीएचडी कोर्स शुरू किया जाएगा। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय का यह विभाग यूजीसी की योग में देश भर में करवाए जा रहे कोर्स के लिए तैयार किए गए सिलेब्स को ही पढ़ाएगा। जल्द इसका प्रारूप तय कर नए सिलेब्स को एमए योग में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


इन तमाम सिलेब्स और अकादमिक मामलों पर फैसला लेने के लिए अगले सप्ताह बोर्ड आफ स्टडीज की बैठक बुलाए जाने की तैयारी है। विभाग में योगा में एमफिल और पीएचडी तक की पढ़ाई शुरू होने से विभाग से अन्य विभागों की तरह से पीजी डिग्री, डिप्लोमा के साथ एमफिल और पीएचडी स्तर तक की डिग्री मिल सकेगी।

हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन पहले से ही नए सत्र में एम फिल और पीएचडी का सिलेब्स तैयार कर चुका था, इसको लेकर एक बोर्ड आफ स्टडीज की बैठक भी हो चुकी है, मगर अब यूजीसी द्वारा आयूष मंत्रालय के दिशा निर्देशों पर उपलब्ध करवाए गए योग डिग्री कोर्स के सिलेब्स के मुताबिक इसमें बदलाव ला कर इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


विभाग में एमफिल और पीएचडी कोर्स शुरू किए जाने के बाद केंद्र की योगा में नेट परीक्षा शुरू करने पर एचपीयू के छात्र पात्र हो सकेंगे। यही नहीं यूजीसी द्वारा तैयार किए गए सभी कोर्स के सिलेब्स में एकरूपता आएगी। एचपीयू की डिग्री की पूरे देश भर में मान्य होने के

साथ ही छात्र एक सेमेस्टर पूरा करने पर देश के किसी भी विश्वविद्यालय में आसानी से माइग्रेट हो कर पढ़ाई जारी रख सकेंगे। सिलेब्स में बदलाव किए जाने की प्रक्रिया पूरी होते ही एचपीयू इसे नए सत्र से शुरू करेगा। वहीं विभाग में इस विषय में एमफिल और पीएचडी भी शुरू करने की पूरी तैयारी है।

जल्द बुलाई जा रही बोर्ड आफ स्टडीज की बैठक
विवि के योगा विभाग के कार्यवाहक विभागाध्यक्ष प्रो. हिम चटर्जी ने माना कि एचपीयू नए सत्र में आयूष मंत्रालय के दिशा निर्देश के मुताबिक तैयार किए सिलेब्स और इसे लागू करने को यूजीसी से जारी दिशा निर्देशों के मुताबिक एमए योगा में नया सिलेब्स लागू करेगा। वहीं नए सत्र से ही एमफिल और पीएचडी भी शुरू की जाएगी। अगले सप्ताह इसे मंजूरी दिलवाने को बोर्ड आफ स्टडीज की बैठक बुलाई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें