फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गर्मी की छुट्टियों में ले सकेंगे एआईईईई व सॉफ्ट स्किल की ट्रेनिंग

Sat, 28 May 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टियों में शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को एआईईईई और सॉफ्ट स्किल की तैयारी कराएगा। एजुसेट के माध्यम से विद्यार्थी पंचकूला से विशेषज्ञों से प्रशिक्षण लेंगे। एआईईईई परीक्षा की तैयारियां कर रहे विद्यार्थियों को इसका खासा लाभ होगा।
विज्ञापन


उत्कर्ष सोसायटी की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। दरअसल, ऑल इंडिया इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (एआईईईई) को लेकर अभी से 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थी जूटे हुए हैं। बढ़ रही गर्मी देखते हुए शिक्षा विभाग ने 24 मई से 25 जून तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं। 

ऐसे में विद्यार्थी परेशान थे कि परीक्षा की तैयारी कैसे करें। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए अब शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं कि सर्दी की छुट्टियों के दौरान भी एजुसेट पर प्रसारण जारी रखा जाए ताकि विद्यार्थी परीक्षा की तैयारियां कर सकें। 
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि 24 मई से 27 जून तक विषय विशेषज्ञों द्वारा एआईईईई और सॉफ्ट स्किल विषय पर डीटीएच और आरओटी चैनल पर नियमित सुबह 9:30 से शाम 4:30 तक ब्रॉडकास्ट जारी रहेगा। इसलिए यह संदेश सभी स्कूलों और विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाए। ताकि विद्यार्थी स्कूल पहुंचकर एजुसेट पर कार्यक्रम देख सकें। 

सोसायटी करती है संचालन 
प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में स्थापित एजुसेट सिस्टम पर प्रसारण की जिम्मेदारी उत्कर्ष सोसायटी पर है। यही सोसायटी शेड्यूल बनाती है और प्रसारण करती है। इसलिए सोसायटी की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए गए हैं 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें