फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TGT भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल, कई प्रश्नपत्रों में खामियां

Mon, 25 Jul 2016 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू/राजगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्टाफ सेलेक्शन कमीशन हमीरपुर की ओर से ली गई टीजीटी भर्ती की परीक्षा के प्रश्नपत्र में कई खामियां सामने आई हैं। अभ्यर्थियों ने टीजीटी आर्ट्स और मेडिकल परीक्षा की उत्तर कुंजी में कई प्रश्नों के उत्तर गलत होने का दावा किया है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि आर्ट्स के छह और मेडिकल के करीब सात प्रश्नों के उत्तर गलत दर्शाए गए हैं। टीजीटी आर्ट्स की डी सीरीज की आंसर-की में प्रश्न संख्या 31, 62, 94, 179, 180,196 के उत्तर गलत हैं। उम्मीदवारों का कहना है कि पहले बोर्ड ने आंसर-की जारी की।

इसे हटाकर बुधवार को पुन: आंसर-की जारी की गई, लेकिन इसमें कोई संशोधन नहीं किया गया। आंसर-की में उपरोक्त दिए गए प्रश्नों के उत्तर से उम्मीदवार संतुष्ट नहीं हैं। टीजीटी मेडिकल में प्रश्न संख्या 40,41, 43,49, 52, 196, 197 के उत्तर आंसर-की में गलत दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने की ग्रेस मार्क्स की मांग

उम्मीदवार तेजा, शिव कुमार, देशराज, लता, आशा, पूनम, मोहित, विनोद, लोतराम, मीना, साहिबा, योगराज, पूजा, सीमा, संदीप ठाकुर, वीरेंद्र, राजेश, करुणा, भारती, कुशल और अमित ने कहा कि आंसर-की में दर्ज गलत उत्तरों को दुरुस्त कर सही आंसर-की जारी की जाए।

उम्मीदवारों का तर्क है कि कुछ प्रश्नों के दिए गए चारों ऑप्शन गलत हैं। इन प्रश्नों के ग्रेस मार्क्स दिए जाएं। अन्य प्रश्नों के उत्तर का संशोधन किया जाए। इधर, हिमाचल प्रदेश स्टाफ सेलेक्शन कमीशन हमीरपुर के सचिव विजय कुमार ने बताया कि अभी प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई है।

उम्मीदवार आंसर-की जारी करने के सात दिन में आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। आपत्तियां मिलने पर विशेषज्ञों का पैनल जांच परख करेगा। गहनता से जांच के बाद फाइनल आंसर-की जारी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें