फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक से पढ़े पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़ी बड़ी खबरें जिनका आपसे है सरोकार

Mon, 25 Jul 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
Students in PU Campus - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एमफिल-पीएचडी के लिए 2811 स्टूडेंट्स ने दिया एंट्रेंस टेस्ट
विज्ञापन

पीयू में रविवार को विभिन्न विभागों में एमफिल-पीएचडी में दाखिले के लिए एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया गया। पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह के अनुसार एंट्रेंस टेस्ट के लिए 3454 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था। इनमें से 2811 टेस्ट में अपीयर हुए। 81.38 फीसदी स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी है। अकाउंटिंग एंड फाइनेंस विषय के लिए 82, बोटनी में 63, केमिस्ट्री में 88, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के 137, 92 हिस्ट्री, 171 इकोनोमिक्स, 63 हिंदी, 135 लॉ, मार्केटिंग में 101, फिजिक्स में 100 और 349 स्टूडेंट्स ने पंजाबी विषय में एमफिल-पीएचडी के लिए एंट्रेंस टेस्ट दिया है।

सीनेट की 6 सीटों के लिए चुनाव शेड्यूल घोषित किया 
पंजाब यूनिवर्सिटी ने रविवार को आगामी सितंबर में निर्धारित सीनेट चुनाव के कुछ पदों पर चुनाव का शेड्यूल घोषित कर दिया है। जानकारी अनुसार टेक्निकल एंड प्रोफेशनल कॉलेज के प्रिंसिपल चुनाव क्षेत्र की तीन सीटों के लिए 12 सितंबर को मतदान होगा। उधर टेक्निकल एंड प्रोफेशनल कॉलेजों के स्टॉफ की 3 सीटों के लिए भी 12 सितंबर को मतदान होगा। पीयू रजिस्ट्रार की ओर से इस संबंध में रविवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जानकारी अनुसार इन पदों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को 3 अगस्त 2016 को दोपहर 3 बजे तक आवेदन फार्म पीयू रजिस्ट्रार के पास जमा करना होगा।
विज्ञापन


बीकॉम काउंसिलिंग में दूसरे दिन 83 सीटों पर दाखिला 
चंडीगढ़ के 11 गवर्नमेंट और प्राइवेट कॉलेजों में बीकॉम प्रथम वर्ष में आउटसाइड यूटी कोटे (15 फीसदी) की सीटों के लिए दूसरी काउंसिलिंग हुई। सुबह नौ बजे से लॉ ऑडिटोरियम में काउंसिलिंग का दौर शुुरू हुआ। बीकॉम काउंसिलिंग के चीफ कोआर्डिनेटर प्रो.संजय कौशिक के अनुसार जनरल पूल की खाली 83 सीटों पर रविवार को दाखिला दिया गया है। 1 से 1000 रैंक वाले स्टूडेंट को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था लेकिन 952 रैंक पर अंतिम दाखिला हुआ है। दाखिले का कट ऑफ स्कोर 105.6 रहा। रविवार को अन्य रिजर्व कैटेगरी की 24 खाली सीटों पर भी दाखिला दिया गया।

प्रो.कौशिक के अनुसार डीरिजर्व की गई 196 सीटों पर दाखिले के लिए सोमवार को सुबह 9 बजे से काउंसिलिंग लॉ ऑडिटोरियम में होगी। उन्होंने बताया की पीयू स्थित डिपार्टमेंट ऑफ ईवनिंग स्टडी में बीकॉम की दो खाली सीटों के लिए सोमवार 2.30 बजे काउंसिलिंग होगी। रिजर्व कैटेगरी की खाली 9 सीटों के लिए 3.30 बजे काउंसिलिंग होगी। 

परीक्षा फीस वृद्धि से यूनिवर्सिटी का 35 करोड़ कमाई का लक्ष्य

व‌िरोध - फोटो : file photo
वीसी ने गिनाई मजबूरी
पंजाब यूनिवर्सिटी और एफिलिएटेड 192 कॉलेजों के करीब ढाई लाख स्टूडेंट पर परीक्षा फीस का बोझ पड़ना तय हो गया है। रविवार को पीयू सीनेट में कड़े विरोध के बावजूद एक्जामिनेशन फीस बढ़ोतरी पर मुहर लग गई।  पीयू सिंडीकेट ने पहले ही 22 जुलाई को फीस बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। परीक्षा फीस के नाम पर पीयू स्टूडेंट्स से  करीब 35 करोड़ कमाई कर घाटे को पूरा करने की कोशिश करेगी।

आगामी सत्र से परीक्षा फीस में 25 से 35 फीसदी तक विभिन्न संकायों की परीक्षा फीस में इजाफा होना तय है। करीब साढ़े पांच घंटे तक पीयू सीनेट में फीस बढ़ोतरी को लेकर कई  बार हंगामा हुआ। सीनेट बैठक शुरू होते ही प्रो.अख्तर महमूद ने वीसी से फीस बढ़ोतरी मामले को उठाया तो माहौल गर्म हो गया। सीनेट के कई अन्य सीनेटर ने भी एग्जामिनेशन फीस बढ़ाने को लेकर पूरी तरह गलत करार दिया। सीनेटर का कहना कहना था कि यह बोझ सिर्फ स्टूडेंट पर ही नहीं, बल्कि पीयू टीचर्स और नॉन टीचिंग स्टॉफ पर भी होना चाहिए।
 
कई घंटे तक मैराथन मीटिंग के बाद कुलपति ने मजबूरी जाहिर करते हुए कहा कि  पीयू को यूजीसी से ग्रांट पाने के लिए उसकी कुछ शर्तो को पूरा करना होगा। इसके चलते परीक्षा फीस में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। कुलपति के आग्रह के बाद भी 10 सीनेटर ने फीस बढ़ोतरी पर विरोध दर्ज कराया। कुलपति ने बताया कि सोमवार  को यूजीसी सचिव के साथ मीटिंग होगी। जिसमें सीनेट के फैसले के बाद यूजीसी से 92 करोड़ की ग्रांट मिलने की उम्मीद है।  

परिवार की 5 लाख सालाना आय तो फीस में राहत 
सीनेट बैठक में डॉ.डीपीएस रंघावा, डॉ.अजय रंगा, मनीष, डॉ.अख्तर महमूद, वरिंद्र गिल सहित कई सीनेटरों ने परीक्षा फीस बढ़ाने से पीयू एफिलिएटेड कॉलेजों के गरीब स्टूडेंट का मुद्दा उठाया। कुलपति ने सीनेट को बताया कि परिवार की सालाना 5 लाख से कम आय वाले स्टूडेंट की फीस में छूट दी जाएगी।  डीन कॉलेज डेवलेपमेंट काउंसिल इस संबंध में गाइडलाइंस तैयार करेगा। आवेदनों पर कमेटी परीक्षा फीस में राहत देगी।  
  
 

विभिन्न संकायों की फीस इस तरह होगी 

पीजी और सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस में भी इजाफा  - फोटो : file photo
विभिन्न संकायों की फीस इस तरह होगी
                       अंडर ग्रेजुएट कोर्स (सेमेस्टर सिस्टम)
कोर्स का नाम                           मौजूदा फीस (रुपये में)                          प्रस्तावित फीस (रुपये में)
बीपीएड                                         300-500                                    500
इंट्रोडक्शन टू कंप्यूटर साइंस                 500-700                                   1000
शास्त्री बीए (बिन प्रैक्टिकल)                 1000-1500                                1500
बीएससी हॉस्पिटेलिटी                          2970                                       3000
एंड होटल मैनेजमेंट  
बीएससी फैशन डिजाईनिंग                   2970                                       3000
बैचलर इन फैशन एंड लाइफ सांइस         3850                                       4000
बीए, बीए-ऑनर्स , बीकॉम                   1300-2500                                2500
बीकॉम ऑनर्स , बीसीए , बीपीएड , बीएड 1300-2400                                2500  (एनुअल सिस्टम) 

पीजी और सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस में भी इजाफा 
जानकारी अनुसार पीजी कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम के तहत एमए, एमएससी(आनर्स), इकोनॉमिक्स में फाइव ईयर इंटीग्रेटेड कोर्स, पीजी डिप्लोमा, एमकॉम, एमसीए जैसे कोर्स की फीस को 1400-2530 से बढ़ाकर 2500 कर दिया गया है। मास्टर डिग्री पर विभिन्न प्रोजेक्ट रिपोर्ट और प्रोजेक्ट प्रैक्टिकल की फीस को 880 से बढ़ाकर 1000 रुपये,  बीपीएड, एमएड, एमएससी(आनर्स), मास्टर इन ह्यूमन राइट्स, एमए इन सोशल वर्क, एमएससी फैशन डिजाइनिंग जैसे कोर्स की फीस को 1500-200 से बढ़ाकर 3000 कर दिया गया है। एमफिल कोर्स इन डिफेंस स्टडी, मास्टर इन मास मीडिया की फीस 2000-3850 से बढ़ाकर 4000 कर दी गई है। एमए, एमकॉम, एमएससी एनुअल सिस्टम के तहत एग्जामिनेशन फीस 1400-2400 से बढ़ाकर 2500 कर दी गई है।

सीनेट से पहले छात्र संगठनों ने की जमकर नारेबाजी  

PU Student Protest - फोटो : amar ujala
सीनेट से पहले छात्र संगठनों ने की जमकर नारेबाजी  
सीनेट में फीस बढ़ोतरी के प्रस्ताव से पहले ही सुबह छात्र संगठनों ने जमकर हंगामा किया। पीयू प्रशासनिक ब्लॉक के बाहर स्टूडेंट के विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल और पीयू सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती कर दी गई थी। एबीवीपी, पुसू,सोपू, एनएसयूआई, इनसो सहित सभी छात्र संगठनों ने फीस बढ़ोतरी को लेकर जमकर नारेबाजी की। स्टू़डेंट ने एक घंटे तक जमकर नारेबाजी की। विरोध के कारण सीनेटर को एंट्री करने में भी काफी दिक्कतें आईं। 
  
पीयू सीनेट में कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने कहा कि पीयू आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। यूजीसी से बजट का बकाया हिस्सा लेने के लिए पीयू को अपने स्तर पर कुछ फंड जुटाना होगा। काफी समय से परीक्षा फीस में बढ़ोतरी नहीं हुई है। गरीब स्टूडेंट फीस के कारण पढ़ाई बीच में नहीं छोड़ेगा। परिवार की 5 लाख से कम सालाना आय वाले स्टूडेंट की आर्थिक मदद की जाएगी। जिसके लिए बजट निर्धारित होगा।  
 
सितंबर में प्रकाश जावड़ेकर पीयू में करेंगे शिरकत 
पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने बताया कि एमएचआरडी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर टीचर्स डे वीक (5-9) सितंबर के बीच पंजाब यूनिवर्सिटी आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीयू की आर्थिक मामलों को लेकर केंद्रीय मंत्री के सामने मामले को रखा जाएगा। 

गुलजार 24 अगस्त को पीयू में 
पीयू की टैगोर चेयर की प्रोफेसरशिप के लिए जाने माने गीतकार और लेखक गुलजार 24 अगस्त को पंजाब यूनिवर्सिटी में शिरकत करेंगे। इस दौरान गुलजार की बागबां और निंदिया चोर किताबों को रिलीज किया जाएगा। पीयू के 5वें फाउंडेशन डे पर महात्मा गांधी चेयर पाने वाली प्रो. इला आर भट्ट 3 अक्तूबर 2016 को पीयू में लेक्चर देंगी। 

फंड जुटाने के लिए खुलेगा अकाउंट
करीब छह घंटे तक चली सीनेट मीटिंग में फंड जुटाने के लिए सभी सीनेटर ने अलग-अलग सुझाव दिए। कई सीनेटर द्वारा विदेशों में रह रहे पीयू एल्युमनी से फंड जुटाने की बात भी कही गई। आखिर में पीयू कुलपति ने इस प्रस्ताव को मान लिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए बड़े स्तर पर पीयू एल्युमनी से संपर्क किया जाएगा। नए कोरपस फंड में पीयू के एल्युमनी, टीचर्स, सीनेटर और नॉन टीचिंग भी योगदान देंगे। सीनेट में कई प्रोफेसर और सीनेटर ने आर्थिक मदद देने का प्रस्ताव भी रखा। सीनेटर को मिलने वाले डीए-टीए और पीयू शिक्षकों द्वारा पेपर सेटिंग और मूल्यांकन की राशि को खत्म करने का मामला भी सीनेट में कई बार उठा। लेकिन कोई सहमति नहीं बनी। 

 
विज्ञापन

कुलपति के कमेंट पर पवन बंसल हुए गर्म 

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस - फोटो : file photo
कुलपति के कमेंट पर पवन बंसल हुए गर्म 
पीयू सीनेट में पहली बार पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल और पीयू कुलपति के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पवन बंसल ने फीस बढ़ोतरी के मामले में अपनी बात रखी। पीयू कुलपति द्वारा फीस बढ़ोतरी पर कमेंट करने पर पवन बंसल को भी गुस्सा आया। करीब चार साल में पहली बार कुलपति और बंसल के बीच इस तरह का संवाद देखने को मिला। 

सीनेट मीटिंग से जुड़े अन्य तथ्य 
पीयू सीनेट में परीक्षा फीस बढ़ोतरी के अलावा किसी प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हुई। 
-पूजा बग्गा मामले की जांच रिपोर्ट आगामी 31 जुलाई को होने वाली सिंडीकेट बैठक में रखी जाएगी। 
-सीनेट में प्रो.वीके चोपड़ा की रीइम्प्लाइमेंट और प्रो.नीलम पाल का मामला भी नहीं उठा। 
-पीयू प्रशासन को 30 सितंबर तक रिवाइज्ड बजट का प्रपोजल यूजीसी को भेजना होगा। 
-पीयू कुलपति द्वारा यूजीसी के अधिकारियों द्वारा फंड की कमी से पीयू बंद होने की बात कहने के  मामले को कई सीनेटर ने कड़ा विरोध किया। 

 पीयू सीनेट में किसने क्या कहा 
-प्रोफेसर राजेश गिल ने पूजा बग्गा मामले में एक साल तक रिपोर्ट जमा नहीं होने पर सवाल उठाया। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग सीनेट में रखी। 
-वरिंद्र गिल ने कहा कि कांट्रैक्ट और गेस्ट टीचर्स की जगह पीयू के शिक्षकों का उपयोग करना चाहिए। 
-सीनेटर एसएस रंधावा ने कहा कि फीस बढ़ाने से पहले छात्र प्रतिनिधियों के सुझाव भी लिए जाने चाहिए थे। 
-सीनेटर सत्यपाल जैन ने पीयू की इनकम बढ़ाने के लिए पीयू के इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रयोग प्राइवेट संस्थानों को देने का प्रस्ताव रखा। 
-सीनेटर मनीष ने पीयू के रीजनल सेंटर में एलएलबी, एमकॉम, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस जैसे सेल्फ फाइनेंस कोर्स शुरू करने का सुझाव दिया। 
-डॉ.डीपीएस रंघावा ने पीयू और कॉलेजों में डबल शिफ्ट में नए कोर्स शुरू करने का मुद्दा उठाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें