फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू ने दिए निर्देश, 30 जून तक निकलेगा यूजी का रिजल्ट

Wed, 18 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
30 जून से पहले यूजी का परिणाम घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी सरकारी और सरकारी अनुदान प्राप्त करने वाले 110 से अधिक कॉलेजों में यूजी की परीक्षाओं के साथ छठे सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का कार्य भी साथ चल रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीजी कक्षाओं में प्रवेश के शेड्यूल के मद्देनजर 30 जून से पहले हर हाल में उत्तर पुस्तिकाओं को जांच छठे सेमेस्टर का परिणाम हर हाल में घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


इसके लिए सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए है। सिर्फ छठे सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं को छात्रों के ही कॉलेजों में जांचने की एकमुश्त छूट की व्यवस्था की गई है, ताकि छात्रों को परीक्षा परिणाम जल्द घोषित हो। विश्वविद्यालय प्रशासन ने न केवल उत्तर पुस्तिकाओं जांचने का कार्य समय पूरा करने के साथ ही रूसा सीबीसीएस के इस पहले बैच के छात्रों के लटके परीक्षा परिणाम को सेटल करने को भी अलग से व्यवस्था की है।

विवि की परीक्षा विंग समस्त कॉलेजों के ऐसे मामलों को निपटाने का कार्य एक- एक कॉलेज से स्टाफ बुलवाकर पूरा करवा रहा है। पहले बैच के सभी छात्रों को तय समय पर यूजी डिग्री मिल सके। वर्तमान में रूसा सीबीसीएस के तहत वर्ष 2013 में शुरू हुए पहले बैच में करीब 28000 छात्र छात्राएं परीक्षाएं दे रहे। हाल ही में एचपीयू ने इस बैच के पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया है, इसमें 93 फीसदी परिणाम घोषित हुआ है।
विज्ञापन


तीस जून तक परिणाम घोषित करने का है प्रयास
विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि यूजी छठे सेमेस्टर की परीक्षा होने के साथ ही कॉलेजों में उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का कार्य किया जा रहा है। तीस जून तक छठे सेमेस्टर का परिणाम घोषित करने के पूरे प्रयास हैं। परीक्षा विंग के यूजी सेक्शन में लटके परीक्षा परिणाम भी सेटल किए जा रहे हैं।

यूजी सेक्शन में लगाए गए अतिरिक्त कंप्यूटर
एचपीयू में यूजी के पहले बैच यानि छठे सेमेस्टर की अवार्ड एंट्री, पिछले लटके नतीजों को सेटल कर घोषित करने और समय से अंतिम सेमेस्टर का परिणाम घोषित करने को अतिरिक्त स्टाफ और नए कंप्यूटर स्थापित किए है। इससे काम में तेजी आई है। यूजी शाखाओं में 48 से अधिक नए कंप्यूटर भी जल्द आनलाइन सुविधा के साथ स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें