फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों का इंतजार खत्म, समीक्षा अधिकारी के लिए करें आवेदन

Thu, 07 Apr 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
समीक्षा अधिकारी या सहायक समीक्षा अधिकारी बनने का ख्वाब देखने वाले युवाओं के लिए अच्छा मौका है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है। मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। अभ्यर्थियों को प्री, मेंस और कंप्यूटर परीक्षा के पैमानों पर खरा उतरना होगा।
विज्ञापन


यूकेपीएससी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक प्रदेश में कुल 181 पदों पर आवेदन का मौका है। इसमें समीक्षा अधिकारी उत्तराखंड सचिवालय के कुल 114 पद, समीक्षा अधिकारी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के कुल 11 पद, सहायक समीक्षा अधिकारी उत्तराखंड सचिवालय के 20 और सहायक समीक्षा अधिकारी लोक सेवा आयोग 36 पद शामिल हैं। 

समीक्षा अधिकारी की इससे पहले की परीक्षा वर्ष 2011 में हुई थी। लंबे समय से युवाओं को इस परीक्षा का इंतजार था। वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। प्री परीक्षा के 19 केंद्र बनाए गए हैं जबकि मुख्य परीक्षा हरिद्वार और हल्द्वानी में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


यहां होगी समीक्षा अधिकारी प्री परीक्षा
अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, रुद्रपुर, काशीपुर, देहरादून, ऋषिकेश, पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार, रुद्रप्रयाग, नई टिहरी, उत्तरकाशी, रुड़की और हरिद्वार।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि : 26 अप्रैल 2016
ई चालान का प्रिंटआउट लेने की अंतिम तिथि : 28 अप्रैल 2016
परीक्षा शुल्क ई चालान से जमा करने की अंतिम तिथि : 29 अप्रैल 2016
परीक्षा शुल्क नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड से जमा करने की अंतिम तिथि : 29 अप्रैल 2016

यह है वेबसाइट : www.ukpsc.gov.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें