फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में एचएसए प्रेसिडेंट समेत कई नेता एबीवीपी में शामिल

Wed, 06 Apr 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीयू स्टूडेंट चुनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) कैंपस में अगले सत्र (जुलाई 2016) में छात्र काउंसिल चुनावों को लेकर  छात्र संगठनों ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को पीयू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) के कार्यक्रम में पहुंचकर हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन(एचएसए) के  प्रेसिडेंट समेत कई छात्र नेताओं ने उसकी सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन


लॉ ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब बीजेपी के आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी दिनेश कुमार और एबीवीपी नार्थ रीजन के सेक्रेटरी नवीन शर्मा भी मौजूद थे। दिनेश कुमार ने एचएसए के फाउंडर मेंबर कनवर राणा, चेयरमैन नीरज खरब, एचएसए प्रेसिडेंट कृष्ण श्यौराण के साथ करीब 50 एचएसए समर्थकों को एबीवीपी में शामिल किया।

इस मौके पर एबीवीपी ने अगले सत्र के लिए पीयू एबीवीपी की नई कार्यकारणी भी घोषित कर दी। गगन चौधरी को प्रेसिडेंट, रिषभ सिंगल सेक्रेटरी,ओसीन शर्मा वाइस प्रेसिडेंट, लवनीत सिंगल वाइस प्रेसिडेंट-2, अदिति मित्तल ज्वाइंट सेक्रेटरी, कनवर राणा कैंपस इन चार्ज और सुखजोत सिंह को कनवीनर नियुक्त किया गया है। एबीवीपी के छात्र नेता हरमनजोत सिंह गिल भी इस मौके पर मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें