नतीजे आते ही छात्र उत्साह में झूम उठे।
- फोटो : अमरउजाला
शहर के सरकारी स्कूलों में 11वीं की 12 हजार सीटों के लिए प्रॉस्पेक्टस की बिक्री शुरू होने वाली है। जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग प्रॉस्पेक्ट्स को अंतिम रूप दे रहा है। प्रॉस्पेक्टस की बिक्री 10 जून से शहर के आठ सरकारी स्कूलों में होगी। प्रॉस्पेक्टस का रेट भी 130 से 150 करने का प्रस्ताव रखा गया है। अभी इस संबंध में शिक्षा सचिव से मंजूरी लेनी है।
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रॉस्पेक्ट्स में पिछले साल के सभी स्कूलों का कटऑफ भी जारी किया जाएगा। विद्यार्थी शिक्षा विभाग की वेबसाइट से भी प्रॉस्पेक्ट्स हासिल कर सकेंगे। शिक्षा विभाग ने नए सत्र से लीगल स्टडीज और मास मीडिया इलेक्टिव विषय के तौर पर शुरू करने का फैसला लिया है। दोनों कोर्स दो स्कूलों में शुरू किए जाएंगे।