फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट: मजबूत आर्थिक सुधार से जुलाई में निकलीं रिकॉर्ड नौकरियां

Sat, 07 Aug 2021 07:23 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • नौकरी जॉबस्पीक रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई में भर्ती गतिविधियां कोरोना पूर्व स्तर के पार पहुंची
  • होटल, रेस्टोरेंट्स, एयरलाइंस एवं ट्रैवेल क्षेत्र में भर्ती गतिविधियों में 36 प्रतिशत तेजी आई
विज्ञापन
government jobs
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महामारी के प्रकोप से उबर रही अर्थव्यवस्था में मजबूत सुधार और कारोबार के पटरी पर लौटने की वजह से जुलाई में भर्ती गतिविधियां अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। भर्ती में जून के मुकाबले पर 11 फीसदी वृद्धि देखने को मिली है।

विज्ञापन


नौकरी जॉबस्पीक की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई में भर्ती गतिविधियां कोरोना पूर्व स्तर के पार पहुंच गईं। इस दौरान 2,625 नौकरियां पोस्ट हुईं। यह आंकड़ा जून में पोस्ट हुईं 2,359 नौकरियों से 11 फीसदी ज्यादा है। अप्रैल एवं मई में गिरावट के बाद भर्ती गतिविधियों में जुलाई में लगातार दूसरे महीने तेजी रही। इससे पहले जून में 15 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई थी।

होटल, एयरलाइंस में 36 तेजी
होटल, रेस्टोरेंट्स, एयरलाइंस एवं ट्रैवेल क्षेत्र में भर्ती गतिविधियों में 36 प्रतिशत तेजी रही। खुदरा क्षेत्र में 17 प्रतिशत, कराधान में 27 प्रतिशत व एफएमसीजी में 17 प्रतिशत उछाल दिखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें