फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol diesel price: दुनिया में कहां सबसे महंगा है पेट्रोल, इस देश में तो एक रुपये से भी कम है एक लीटर की कीमत

Fri, 29 Oct 2021 11:14 AM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Petrol diesel price in world: भारत में भले ही पेट्रोल-डीजल की कीमत 100 रुपये लीटर के पार चली गई है लेकिन अब भी देश में दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले इनकी कीमत कम है। जानें कहां है सबसे महंगा पेट्रोल और कहां सबसे सस्ता?
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में तेजी से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत 100 रुपये लीटर के पार चली गई है। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं। आज फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम 35 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दामों में 24 से 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 108.64  रुपये जबकि डीजल का दाम 97.37  रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 114.47 रुपये व डीजल की कीमत 105.49  रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 109.02 रुपये जबकि डीजल का दाम 100.49 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 105.43 रुपये लीटर है तो डीजल 101.59 रुपये लीटर है।

विज्ञापन


भारत में भले ही पेट्रोल-डीजल की कीमत 100 रुपये लीटर के पार चली गई है लेकिन अब भी देश में दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले इनकी कीमत कम है। दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोल हॉन्ग कॉन्ग में है। globalpetrolprices.com के मुताबिक हॉन्ग कॉन्ग में 25 अक्तूबर को पेट्रोल की कीमत 2.64 डॉलर यानी 197.44 रुपये प्रति लीटर थी। इसी तरह नॉर्वे, इजरायल, डेनमार्क, मोनाको, स्वीडन, फिनलैंड और आइसलैंड उन देशों में शामिल हैं जहां पेट्रोल की कीमत बहुत ज्यादा है।वहीं, सबसे सस्ता पेट्रोल वेनेजुएला में मिलता है। यहां इसकी कीमत आधा डॉलर से भी कम है। मतलब यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको एक रुपये से कम खर्च करने होंगे। इसी तरह ईरान, सीरिया, अंगोला, अल्जीरिया, कुवैत, नाइजीरिया, इराक, मलेशिया उन देशों में शामिल हैं जहां पेट्रोल की कीमत सस्ता है।


इन देशों में महंगा है पेट्रोल
 
देश यूएस डॉलर (रुपये)
पुर्तगाल 2.00 (149.58 रुपये)
मोनाको 2.02 (151.07 रुपये)
इटली 2.02 (151.07 रुपये)
यूनान 2.04 (152.57 रुपये)
आइसलैंड 2.04 (152.57 रुपये)
इस्राइल 2.06 (154.06 रुपये)
स्वीडन 2.06  (154.06 रुपये)
फिनलैंड 2.08 (155.56 रुपये)
डेनमार्क 2.14 (160.05 रुपये)
नॉर्वे 2.26 (169.02 रुपये)
नीदरलैंड 2.28 (170.52 रुपये)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें