फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: लक्षद्वीप की जनता को राहत, इन द्वीपों में पेट्रोल-डीजल के दामों में 15.3 रुपये की कटौती

Sat, 16 Mar 2024 05:06 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Petrol Diesel Price: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने लक्षद्वीप के द्वीपों में पेट्रोल और डीजल दामों में 15.3 रुपये की प्रति लीटर तक की कटौती की है। आईओसी ने उस लागत को हटाया है, जो दूरदराज के द्वीपों में ईंधन के परिवहन के लिए बुनियादी ढांचे पर खर्च की वसूली के लिए लगाया गया था। 
विज्ञापन
पेट्रोल पंप - फोटो : आईस्टॉक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने लक्षद्वीप के द्वीपों में पेट्रोल और डीजल दामों में 15.3 रुपये की प्रति लीटर तक की कटौती की है। आईओसी ने उस लागत को हटाया है, जो दूरदराज के द्वीपों में ईंधन के परिवहन के लिए बुनियादी ढांचे पर खर्च की वसूली के लिए लगाया गया था। 

विज्ञापन

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आईओसी से मिली जानकारी के हवाले से 'एक्स' पर एक पोस्ट किया। जिसमें कहा गया, "अंदरोत और कलपेनी द्वीपों में पेट्रोल और डीजल के दामों में 15.3 रुपये प्रति लीटर और कवरत्ती और मिनिकॉय द्वीपों में 5.2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है।" 

कवरत्ती और मिनिकॉय में पेट्रोल की कीमत 105.94 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 100.75 रुपये प्रति लीटर और अंदरोत और कलपेनी में 116.13 रुपये से घटाकर 100.75 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसी तरह कवरत्ती और मिनिकॉय में डीजल की कीमत 110.91 रुपये से घटकर 95.71 रुपये प्रति लीटर और अंदरोत व कलपेनी में 111.04 रुपये प्रति लीटर से घटकर 95.71 रुपये प्रति लीटर हो गई है। नई दरें आज से प्रभावी हो गई हैं। 

मंत्रालय ने कहा, "लक्षद्वीप में आईओसी चार द्वीपों कवरत्ती, मिनिकॉय, अंदरोत और कलपेनी को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति कर रही है। आईओसी के कवरत्ती और मिनिकॉय में डिपो हैं और इन डिपो में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति कोच्चि (केरल) स्थित आईओसी डिपो से की जाती है। इसमें आगे कहा गया, कवरत्ती और मिनिकॉय में खुदरा आउटलेट को हमारे डिपो से पाइपलाइन के जरिए सीधे आपूर्ति की जाती है। अन्य द्वीपों अंदरोत और कलपेनी को कवरत्ती डिपो से आपूर्ति की जाती है।" 
विज्ञापन

लक्षद्वीप के द्वीपों कवरत्ती और मिनिकॉय में डिपो के निर्माण किए गए। जिसके कारण डिपो के निर्माण में खर्च किए गए पैसे की वसूली के लिए डीजल और पेट्रोल की कीमत में 6.90 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गई। तीन साल से यह खर्च वसूला जा रहा था। मंत्रालय ने कहा, पूंजीगत व्यय की पूरी वसूली कर ली गई है। इसलिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों से इस लागत को हटाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें