फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC India: LIC ने दी राहत, फिर से शुरू कर सकते हैं बीच में बंद हुई पॉलिसी

Fri, 08 Jan 2021 03:35 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
LIC Of India: फिर से शुरू कर सकते हैं बीच में बंद हुई पॉलिसी - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के मद्देजनर जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने पॉलिसीधारकों को अपनी ऐसी पॉलिसी को फिर चालू करने का अवसर दिया है जो किसी वजह से बीच में ही बंद हो गई थी। एलआईसी ने ऐसी पॉलिसियों को फिर चालू करने का अभियान शुरू किया है। एलआईसी ने 'बीच में बंद' हो चुकी पॉलिसियों को फिर चालू करने के लिए सात जनवरी से छह मार्च तक विशेष अभियान चलाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


इसके तहत कुछ शर्तों के साथ उपभोक्ताओं को समयपूर्व बीच में बंद पॉलिसी को फिर चालू करने की अनुमति दी जाएगी। एलआईसी ने अपने 1,526 सैटेलाइट कार्यालयों को ऐसी पॉलिसियों को फिर चालू करने के लिए अधिकृत किया है जिनमें विशेष चिकित्सा परीक्षण कराने की जरूरत नहीं है। 

स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर रियायत 
एलआईसी ने बयान में कहा कि, 'विशेष पुनरोद्धार अभियान के तहत कुछ नियम और शर्तों के साथ विशेष पात्र योजनाओं को प्रीमियम का भुगतान नहीं किए जाने की तारीख से पांच साल के भीतर फिर चालू करने की अनुमति दी जाएगी।' पात्रता के अनुसार स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर भी कुछ रियायत दी जाएगी। 
विज्ञापन


विलंब शुल्क और प्रीमियम पर मिलेगी छूट
बयान में कहा गया है कि ज्यादातर पॉलिसियों को सिर्फ अच्छे स्वास्थ्य की घोषणा और कोविड-19 पर सवालों के आधार पर फिर शुरू किया जा सकेगा। एलआईसी ने अपने ग्राहकों के लिए इसी तरह का अभियान 10 अगस्त से नौ अक्तूबर 2020 तक भी चलाया था। बयान में कहा गया है कि पॉलिसीधारकों को विलंब शुल्क पर 20 फीसदी या 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं सालाना प्रीमियम एक लाख से तीन लाख रुपये होने पर 25 फीसदी की छूट मिलेगी।

जल्द आ सकता है एलआईसी का आईपीओ
उम्मीद की जा रही है कि साल 2021 आईपीओ के लिहाज से काफी बेहतर साबित होगा। इस साल कम से कम 15 कंपनियां अपना आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का आईपीओ भी इस साल आ सकता है, जो अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें