पिछले दो महीनों से देश में रसोई गैस सिलिंडर महंगा हो रहा है, जिससे आम जनता को झटका लगा है। लेकिन महंगाई के इस दौर में भी एक सरकारी योजना के तहत आप सस्ते में गैस सिलिंडर खरीद सकते हैं। इस योजना की सबसे खास बात ये है कि अगर आप इसका लाभ उठाते हैं, तो पैसे सीधे आपके बैंक खाते में आएंगे। हम बात कर रहे हैं प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (Direct Benefit Transfer) योजना की।
इस योजना के तहत प्रत्येक सिलिंडर पर सब्सिडी की राशि सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में जमा की जाती है। अगर आप भी इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपके लिए अपने आधार कार्ड को एलपीजी कनेक्शन के साथ जोड़ना जरूरी होगा।
आप ऑनलाइन, कॉल करके, आईवीआरएस द्वारा या फिर एसएमएस भेजकर एलपीजी कनेक्शन से आधार को जोड़ सकते हैं। लेकिन कोरोना वायरस के इस दौर में आपको भीड़ से बचना चाहिए और घर बैठे ही ये काम करना चाहिए। इसलिए जानते हैं कैसे आप आधार को घर बैठे एलपीजी कनेक्शन से लिंक कर सकते हैं।
आगे जानते हैं आधार को LPG से लिंक करने का तरीका।
यह भी पढ़ें:
जरूरी खबर: इस बैंक ने बदले ATM से पैसे निकालने के नियम, अब ऐसा करने पर लगेगा जुर्माना