फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा- ग्रीन बॉन्ड में निवेश अनिवार्य न बनाए आरबीआई

Fri, 27 Aug 2021 06:21 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • रघुराम राजन ने सुझाव दिया कि केंद्रीय बैंक को ऐसे किसी फैसले को अनिवार्य बनाने के बजाय आर्थिक स्थिरता पर जोर देना चाहिए
  • राजन ने कहा, केंद्रीय बैंक आपको ऐसी शर्त नहीं रखनी चाहिए कि ग्रीन बॉन्ड में ही निवेश करें या ब्राउन बाॅन्ड खरीदें
विज्ञापन
पूर्व गवर्नर रघुराम राजन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यावरण हितैषी प्रोजेक्ट से जुड़े ग्रीन बाॅन्ड में निवेश करने के लिए रिजर्व बैंक को दबाव नहीं डालना चाहिए। आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने सुझाव दिया कि केंद्रीय बैंक को ऐसे किसी फैसले को अनिवार्य बनाने के बजाय आर्थिक स्थिरता पर जोर देना चाहिए।

विज्ञापन


राजन ने रिजर्व बैंक के उस फैसले को गलत बताया, जिसमें ग्रीन बॉन्ड में निवेश अनिवार्य बनाए जाने की बात कही थी। कहा कि बतौर केंद्रीय बैंक आपको ऐसी शर्त नहीं रखनी चाहिए कि ग्रीन बॉन्ड में ही निवेश करें या ब्राउन बाॅन्ड खरीदें। यह राजकोषीय मामला है और सरकार के राजनीतिक दृष्टिकोण से जुड़ा है।

आपके पास और जरूरी काम हैं, जैसे क्रिप्टोकरेंसी व साइबर अपराध। क्रिप्टोकरेंसी में भविष्य के लिए काफी संभावनाएं हैं। खासकर सीमा पार लेनदेन में यह बड़ी भूमिका निभा सकता है। गौरतलब है कि पर्यावरण से जुड़े प्रोजेक्ट में धन जुटाने के लिए ग्रीन बाॅन्ड जारी होता है, जबकि ब्राउन बाॅन्ड से जुड़ी परियोजनाओं में कार्बन उत्सर्जन या प्रदूषण का जोखिम रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें