फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्ब्स: बेजोस-मस्क को पीछे छोड़ बर्नार्ड अर्नाल्ट बने दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति

Sat, 07 Aug 2021 07:38 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलियनेयर्स सूची में वह 198.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शीर्ष पर पहुंचे
  • अर्नाल्ट इससे पहले भी दिसंबर, 2019, जनवरी, 2020, मई, 2021 और जुलाई, 2021 यह उपलब्धि कर चुके हैं हासिल
विज्ञापन
दुनिया के सबसे अमीर शख्स बर्नार्ड अर्नाल्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लग्जरी फैशन ब्रांड लुई विटन मोएट हेनेसी (एलवीएमएच) के चेयरमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन


फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलियनेयर्स सूची में वह 198.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं। बेजोस 194.9 अरब डॉलर संपत्ति के साथ दूसरे और मस्क 185.5 अरब डॉलर साथ तीसरे स्थान पर हैं।

अर्नाल्ट इससे पहले भी दिसंबर, 2019, जनवरी, 2020, मई, 2021 और जुलाई, 2021 यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। दरअसल, महामारी के बाद लुई विटन की कमाई तेजी से बढ़ी। इसके कई ब्रांड ने 2021 की पहली छमाही में रिकॉर्ड बिक्री की और मुनाफा कमाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें